‘सजाब केकरा खातिर’ रिलीज होते ही छाया, शिवानी पांडे-बंटी पटेल की जोड़ी ने मचाया धमाल

शिवानी पांडे और बंटी पटेल, फोटो- यूट्यूब
Khushi Kakkar new Bhojpuri Song Sajab Kekra Khatir: खुशी कक्कड़ के नये भोजपुरी सॉन्ग ‘सजाब केकरा खातिर’ में शिवानी पांडे और बंटी पटेल की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जा रहा है. आप इस गाने का वीडियो यहां देख सकते हैं.
Khushi Kakkar new Bhojpuri Song Sajab Kekra Khatir: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक और नया गाना दर्शकों के बीच आ चुका है. सिंगर खुशी कक्कड़ का लेटेस्ट भोजपुरी सॉन्ग ‘सजाब केकरा खातिर’ आज ( 11 अप्रैल) को JR Music Entertainment के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. रिलीज होते ही यह गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा है और फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं.
शिवानी पांडे और बंटी पटेल की केमिस्ट्री
इस गाने के वीडियो में शिवानी पांडे और बंटी पटेल मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं. दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री काफी अच्छी लग रही है. वीडियो में शिवानी का ट्रेडिशनल लुक खास चर्चा में है. वह साड़ी पहने, बालों में गजरा, हाथों में चूड़ियां और मांग में सिंदूर लगाए बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. उनका यह देसी अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है. इसके अलावा गाने में उनका मॉडर्न अवतार भी देखने को मिलता है, जहां वह स्कर्ट और टॉप में नजर आती हैं. दोनों लुक्स में शिवानी ने अपनी अदाओं से फैंस को दीवाना बना दिया है. वहीं बंटी पटेल भी उनके साथ तालमेल बिठाते दिख रहे हैं.
इस सॉन्ग के कलाकार
इस गाने के बोल विकेश चौहान ने लिखे हैं और म्यूजिक दीपक वर्मा ने दिया है. गाने के अन्य टीम मेंबर्स के नाम बताते हैं-
- निदेशक:-बंटी पटेल
- डीओपी:- डीके यादव और रितिक रौशन
- डीआई :- रोहित सिंह
- एडिटर :- मिथलेश गोरख
- निर्माता :- वीर ब्रदर्स
- डिजिटल हेड :- विक्की यादव
- लेबल/कंपनी:- जेआर म्यूजिक एंटरटेनमेंट
खुशी कक्कड़ के हिट भोजपुरी गानों की झलक
खुशी कक्कड़ ने अपने करियर में कई शानदार और हिट गाने दिए हैं, जो दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं. उनके गानों की लिस्ट काफी लंबी है, जिसमें अलग-अलग तरह के ट्रैक शामिल हैं. उनके चर्चित गानों में ‘बना लेहब दुल्हनिया’, ‘बारूद लगातर’, ‘लइतवा बरबो भुक भुक रे’, ‘प्रशासन’, ‘क्रिज पर धोनी’ और ‘रंगदारी’ शामिल हैं. इसके अलावा ‘जमाना बदल गया’, ‘मजनुआ हीरो मिलल बा’, ‘बम बम लगातर’, ‘छउआदा चुप चुप’ और ‘गोरी तोर गलिया’ जैसे ट्रैक भी उनकी हिट लिस्ट का हिस्सा हैं.
यह भी पढ़ें- शिल्पी राज का नया गाना ‘रंगदार मरदा’ रिलीज, बॉस लेडी लुक में छाईं माही श्रीवास्तव
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










