‘ब्राह्मण बच्चे को पैर नहीं छूना चाहिए’, खेसारी का बयान बना विवाद की जड़, वीडियो वायरल

Updated:
विज्ञापन

Khesari Lal Yadav

Khesari Lal Yadav: भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव का एक इवेंट से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मंच पर ब्राह्मण बच्चे के पैर छूने और उसे ‘संस्कार’ बताने के बाद यूजर्स ने जातिवाद और मानसिक गुलामी जैसे आरोप लगाए, जिसके चलते एक्टर फिर ट्रोल हो रहे हैं.

विज्ञापन

Khesari Lal Yadav: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव एक बार फिर अपने बयान और व्यवहार को लेकर विवादों में घिर गए हैं. इस बार मामला किसी फिल्म या गाने का नहीं, बल्कि एक इवेंट के दौरान मंच पर हुई ऐसी घटना का है, जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है. वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने खेसारी पर जातिवाद को बढ़ावा देने के आरोप लगाए हैं.

विज्ञापन

मंच पर क्या हुआ, जिससे भड़के लोग

दरअसल, एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान स्टेज पर एक छोटा बच्चा खेसारी लाल यादव के पास पहुंचा और सम्मान में उनके पैर छूने लगा. खेसारी ने तुरंत बच्चे को ऐसा करने से रोक दिया. इसके बाद उन्होंने जो कहा, वही विवाद की वजह बन गया.

खेसारी ने बच्चे से कहा कि वह ब्राह्मण कुल से है और उसे किसी के पैर नहीं छूने चाहिए। इतना ही नहीं, इसके बाद खेसारी खुद बच्चे के पैर छूते नजर आए और बोले- “हमारे यहां संस्कार है कि हम ब्राह्मण बच्चों के भी पैर छूते हैं.”

वीडियो हुआ वायरल, यूजर्स ने उठाए सवाल

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. कुछ ही घंटों में हजारों लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया दी. जहां कुछ फैंस ने इसे सम्मान और परंपरा से जोड़ा, वहीं बड़ी संख्या में यूजर्स ने इसे खुला जातिवाद बताया.

‘संस्कार नहीं, मानसिक गुलामी है’

कमेंट सेक्शन में गुस्से का माहौल साफ दिखा. एक यूजर ने लिखा- “इसे संस्कार नहीं, मानसिक गुलामी कहते हैं. किसी को सिर्फ जन्म के आधार पर बड़ा मानना गलत है.” दूसरे यूजर ने कहा- “आप उम्र में बड़े हैं, कलाकार हैं, बस आशीर्वाद देना काफी था. जाति बीच में लाना गलत सोच को बढ़ावा देता है.”

पहले भी विवादों से रहा है नाता

ये पहला मौका नहीं है जब खेसारी लाल यादव अपने बयानों की वजह से ट्रोल हुए हों. इससे पहले भी महिलाओं पर दिए गए बयान, राजनीतिक टिप्पणियां और अन्य कलाकारों को लेकर की गई बातों पर वह आलोचनाओं के घेरे में आ चुके हैं. यहां तक कि यूजर्स का कहना है कि उनका यही बड़बोलापन विधानसभा चुनाव में हार की वजह भी बना.

ट्रोलिंग पर खेसारी की चुप्पी

फिलहाल इस पूरे विवाद पर खेसारी लाल यादव की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. हालांकि, सोशल मीडिया पर बहस लगातार तेज होती जा रही है और लोग उनसे सफाई की मांग कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: खेसारी ने पवन सिंह को दिया करारा जवाब, कहा- मेरा घर किसी के मिलने से नहीं चलता

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola