Khesari Lal Yadav Raksha Bandhan Song: रक्षाबंधन पर खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘बहिनी के प्यार’ रिलीज, दिल छू लेगा वीडियो

Khesari Lal Yadav Bahini Ke Pyar song
Khesari Lal Yadav Raksha Bandhan Song: सावन में बैक टू बैक ब्लॉकबस्टर गाने के बाद भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार अब रक्षाबंधन सॉन्ग लेकर वापस आ गए हैं. इस गाने में भाई बहन के अटूट प्यार को दिखाया गया है. गीत का नाम ‘बहिनी के प्यार’ है. राखी के दिन आप इस सॉन्ग को प्ले कर इस त्योहार को धूम धाम के साथ मना सकते हैं.
Khesari Lal Yadav Raksha Bandhan Song: रक्षाबंधन का त्योहार आने में बस कुछ ही दिन बाकी है. 9 अगस्त को पूरे देश में इसे धूमधाम से मनाया जाएगा. इसी बीच भोजपुरी इंडस्ट्री में भी राखी सॉन्ग रिलीज हो रहे हैं. ट्रेडिंग स्टार खेसारी लाल यादव का रक्षाबंधन स्पेशल गीत ‘बहिनी के प्यार’ रिलीज हो गया है. इसमें भाई बहन के अटूट रिश्ते को दिखाया गया है. जहां बहन अपने भाई की लंबी उम्र की कामना कर रही है.
रक्षाबंधन स्पेशल गीत ‘बहिनी के प्यार’ रिलीज
खेसारी लाल यादव के सॉन्ग ‘बहिनी के प्यार’ फिल्म ‘अग्निपरीक्षा’ का है. वीडियो में भाई अपनी बहन की तारीफ कर रहा है. वह उसके बलिदान के बारे में बता रहा है. वह कहती है कि तुम्हारी उम्र काफी लंबी हो. इसपर खेसारी भी उन्हें प्यार से दुलारते हैं और फिर राखी बंधवाते हैं. न्यू एलबम को खेसारी लाल यादव और राज नंदिनी ने गाया है. लिरिक्स कुंदन प्रीत ने लिखे हैं. क्लिप में ट्रेंडिंग स्टार के साथ रितु चौहान देखने को मिल रही है. म्यूजिक और कोरियोग्राफ, रौशन सिंह और कानू मुखर्जी ने दिया है.
‘बहिनी के प्यार’ ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका
खेसारी के इस गाने को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. एक यूजर ने लिखा, ”किसी ने मुझसे कहा कि पवन सिंह सुर का बादशाह है किसी ने कहा नीलकमल सिंह सुर का बादशाह है लेकिन जब हमने पुरा Youtube छान मारा तो खेसारी भाईया निकला जय खेसारी जय भोजपुरी.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”रक्षाबंधन के ये गाना सुपरहिट होने वाला है… जबरदस्त चर्चा मचाएगा.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”वाकई मे खेसारी भैया आज आपने भाई-बहन के अटूट प्रेम को परिभाषित करो सबके दिलो को झकझोर करो रख दिया गजब का गीत गया भाई आपने.”
यह भी पढ़ें- Pawan Singh New Sawan Song: पवन सिंह के नए बोलबम गीत ‘चार चाका ए जीजा’ ने मचाया तहलका, साली ने लगाई गुहार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










