Pawan Singh New Sawan Song: पवन सिंह के नए बोलबम गीत 'चार चाका ए जीजा' ने मचाया तहलका, साली ने लगाई गुहार

Published by : Ashish Lata Updated At : 04 Aug 2025 6:50 PM

विज्ञापन

Pawan Singh Char Chaka Ae Jija song released

Pawan Singh New Sawan Song: सावन के महीने में भोजपुरी इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक भोजपुरी गाने रिलीज हो रहे हैं, जो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहे हैं. इसी बीच पवन सिंह का नया बोलबम गीत 'चार चाका ए जीजा' रिलीज हो गया है. इसमें एक्टर चीलम बनाते दिखाई दे रहे हैं.

विज्ञापन

Pawan Singh New Sawan Song: सावन की तीन सोमवारी खत्म हो गई है. अब चौथे सोमवारी का भक्तजन इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में भोजपुरी इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक सावन स्पेशल और बोलबम गाने रिलीज हो रहे हैं, जो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहे हैं. बीते दिनों रितेश पांडे, खेसारी लाल यादव, अंकुश राजा जैसे कलाकारों के गाने रिलीज हुए. इसमें पावर स्टार पवन सिंह भी पीछे नहीं है. उनका एक और बोलबम गीत रिलीज हो गया है. जिसका नाम ‘चार चाका ए जीजा’ है.

पवन सिंह का न्यू सॉन्ग ‘चार चाका ए जीजा’ रिलीज

पवन सिंह का न्यू सॉन्ग ‘चार चाका ए जीजा’ में भोलेबाबा और देवघर के सीन्स देखने को मिल रहे हैं. इसमें पवन संग संजना मिश्रा नजर आ रही है. दोनों की केमिस्ट्री बेहतरीन लग रही है. एक्टर चीलम भी बना रहे हैं. वहीं उनकी साली उन्हें चलने के लिए कह रही है. एल्बम को पवन सिंह और शिल्पी राज ने गाया है. वहीं गीत के लिरिक्स विजय चौहान ने लिखा है. इसके म्यूजिक डायरेक्टर प्रियांशु सिंह है. विभांशु तिवारी ने इसे निर्देशित किया है. गोल्डी जयसवाल और सनी सोनकर ने सॉन्ग को कोरियोग्राफ किया.

‘चार चाका ए जीजा’ गाने को मिला फैंस से प्यार

‘चार चाका ए जीजा’ गाने को पवन सिंह के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर डाला गया है. इसे अभी तक 3 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. फैंस सॉन्ग को खूब पसंद कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”पूजा बिना हवन के भोजपुरी बिना पवन के ठीक ना लागे हो भईया..पावर यही होता हैं भैया जी..हर हर महादेव..” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”भोजपुरी का शेर सावन में भी तहलका मचा दिया जिओ पॉवर स्टार… नमः पार्वती पतेय हर हर महादेव.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”जैसे बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन हैं वैसे ही भोजपुरी इंडस्ट्री के महानायक पवार स्टार पवन सिंह हैं.”

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान नहीं ये शख्स अभीरा से मायरा को छीन कर ले जाएगा, अपनी ही मां को आंटी कहेगी पूकी

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola