Khesari Lal Yadav New Song Telchatta: खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘तेलचट्टा’ इस दिन होगा रिलीज, सपना चौधरी संग रोमांटिक अंदाज में दिखेंगे एक्टर

Updated:
विज्ञापन
Khesari Lal Yadav New Song Telchatta

खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘तेलचट्टा’ , फोटो- इंस्टाग्राम

Khesari Lal Yadav New Song Telchatta: खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘तेलचट्टा’ को लेकर नयी जानकारी सामने आई है. खेसारी का ये गाना किस दिन रिलीज होगा, इसके बारे में आपको बताते हैं.

विज्ञापन

Khesari Lal Yadav New Song Telchatta: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘डिस्को में किसको नाचाओगी’ काफी वायरल हुआ था. खेसारी भोजपुरी इंडस्ट्री के चहेते और पॉपुलर एक्टर्स में से एक है. उनकी फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है. अब एक्टर अपना नया गाना ‘तेलचट्टा’ लेकर आ रहे हैं. इस गाने को लेकर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर जानकारी दी है. फैंस उनके लेटेस्ट पोस्ट पर कमेंट्स कर रहे हैं. चलिए आपको बताते हैं कि ये गाना किस दिन और कितने बजे रिलीज हो रहा है.

खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘तेलचट्टा’ कब होगा रिलीज?

खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘तेलचट्टा’ को लेकर वेव म्यूजिक ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट को खेसारी लाल ने भी अपने इंस्टा पेज पर शेयर किया है. इसके कैप्शन में लिखा हुआ है, आप सब के लिए ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘तेलचट्टा’आप सब के बीच आ रहा है! इस बार कुछ बेहद खास और रोमांचक होने वाला है! क्या आप तैयार हैं इस धमाकेदार गाने के लिए? वीडियो रिलीज़: 02 दिसंबर 25 को सुबह 7:00 बजे. देखना न भूलें, सिर्फ WAVE MUSIC पर.

‘तेलचट्टा’ सॉन्ग में खेसारी संग सपना चौधरी करेगी स्क्रीन शेयर

‘तेलचट्टा’ सॉन्ग में खेसारी लाल यादव के साथ एक्ट्रेस सपना चौधरी नजर आएंगी. सॉन्ग के पोस्टर में खेसारी और सपना साथ में दिख रहे हैं. सपना डरी हुई लग रही है और खेसारी के हाथ पर एक तेलचट्टा दिख रहा है. पोस्टर पर यूजर्स भी कमेंट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, वाह. एक यूजर ने लिखा, गाने का इंतजार हैं. एक यूजर ने लिखा, आप दोनों की जोड़ी कमाल लगेगी.

‘लागेलु नागिन जइसे’ गाने पर आए 2.9 मिलियन व्यूज

खेसारी लाल यादव का गाना ‘लागेलु नागिन जइसे’ कुछ दिन पहले ही रिलीज हुआ था, जिसपर अब तक 2.9 मिलियन व्यूज आए थे और ये बढ़ ही रहे हैं. ये गाना शिल्पी राज और खेसारी ने मिलकर गाया था. वीडियो में खेसारी के साथ समिता गिरी थी.

यह भी पढ़ें- Bhojpuri Song: शिल्पी राज का नया गाना ‘मती मरले बिया नचनिया’ हुआ ट्रेंडिंग, काजल केशरी की अदाओं पर फिदा हुए फैंस

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola