Bhojpuri Song: शिल्पी राज का नया गाना ‘मती मरले बिया नचनिया’ हुआ ट्रेंडिंग, काजल केशरी की अदाओं पर फिदा हुए फैंस

शिल्पी राज का नया गाना ‘मती मरले बिया नचनिया’, फोटो- इंस्टाग्राम
Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज का नया गाना ‘मती मरले बिया नचनिया’ आज रिलीज हो गया है. इस गाने का वीडियो अगर आपने नहीं देखा, तो आप यहां देख सकते हैं. सॉन्ग को शिल्पी और अतुल ठाकुर, शायर अंकित अग्रवाल ने गाया है.
Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज के गानों पर जबरदस्त यूजर्स के रिएक्शन आते हैं. शिल्पी का गाना ‘कजरवा’ यूट्यूब पर कुछ दिन पहले ही रिलीज हुआ था. शिल्पी ने भोजपुरी इंडस्ट्री में करीब-करीब सारे बड़े स्टार्स के साथ काम किया है, जिसमें आम्रपाली दुबे, रानी चटर्जी, खेसारी लाल यादव, निरहुआ का नाम शामिल है. आए दिन उनके गाने यूट्यूब पर ट्रेंड करता है. अब शिल्पी अपने नये गाने ‘मती मरले बिया नचनिया’ को लेकर चर्चा में है.
शिल्पी राज का नया गाना ‘मती मरले बिया नचनिया’ का वीडियो
गाने को किसने गाया है?
‘मती मरले बिया नचनिया’ गाने को शिल्पी राज के अलावा अतुल ठाकुर, शायर अंकित अग्रवाल ने गाया है. इसमें काजल केशरी नजर आ रही है. वीडियो को वेव म्यूजिक ने अपलोड ने किया है. गाना अंकित उजाला और अभिनव प्रताप ने लिखा है और म्यूजिक डायरेक्टर अनुप कुशवाहा है. वीडियो डायरेक्टर सतीश राय है.
यूजर्स बोले- बवाल सॉन्ग है
इस गाने पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, सुपर हिट. एक यूजर ने लिखा, सुपरहिट सॉन्ग. एक यूजर ने लिखा, बवाल सॉन्ग है. एक यूजर ने लिखा, गरदा उड़ा दिया अतुल भैया. एक यूजर ने लिखा, वेरी नाइस सॉन्ग. कुछ यूजर्स ने दिल इमोजी भी बनाया कमेंट बॉक्स में. एक यूजर ने लिखा, शिल्पी दीदी का गाना अच्छा होता है.एक यूजर ने लिखा, आप मेरी फेवरेट सिंगर है शिल्पी मैम.
शिल्पी राज का ये गाना होगा जल्द रिलीज
शिल्पी राज का ‘माल से भरोसा उठल रे’ गाना कुछ दिन पहले ही जारी हुआ था. शिल्पी और श्रवण पाल ने इसे गाया है. वीडियो में रानी है. इसके अलावा उनका आने वाला गाना ‘नईहर के रंगदार’ है, जिसके बारे में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर जानकारी दी थी. सिंगर ने अभी जानकारी नहीं दी कि कब सॉन्ग रिलीज होगा. हालांकि बताया कि ये सॉन्ग जल्दी ही रिलीज होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










