Bhojpuri Song: इंटरनेट पर छाईं माही श्रीवास्तव, ब्लू घाघरा-चोली में दिखा ग्लैमरस लुक, रिलीज हुआ नया गाना ‘पियवा बवलिया लागे’

Published by : Divya Keshri Updated At : 29 Nov 2025 8:42 AM

विज्ञापन

माही श्रीवास्तव, फोटो- इंस्टाग्राम

Bhojpuri Song: भोजपुरी एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव का नया गाना ‘पियवा बवलिया लागे’ आज रिलीज हो गया है. गाना काफी जबरदस्त है और इसमें माही बेहद हसीन और ग्लैमरस लग रही है. आपने अगर उनका नया गाना नहीं सुना तो आप यहां सुन सकते हैं.

विज्ञापन

Bhojpuri Song: भोजपुरी एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव के चाहने वालों की लिस्ट लंबी है. माही का ग्लैमरस अंदाज और स्टाइलिश लुक हर बार फैंस को बेकरार कर देता है. हाल ही में उनका गाना ‘सड़िया करिया चाही हो’ रिलीज हुआ था, जिसपर फैंस ने जमकर प्यार लुटाया था. अब उनका एक नया गाना आज रिलीज हो गया है. इस सॉन्ग का नाम ‘पियवा बवलिया लागे’ है. गाने में वह शानदार डांस करती दिख रही है. उनके ठुमकों पर भी यकीनन दर्शक अपना दिल हार जाएंगे.

माही श्रीवास्तव का नया गाना ‘पियवा बवलिया लागे’

माही श्रीवास्तव का नया गाना ‘पियवा बवलिया लागे’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर 29 नवंबर को रिलीज किया गया है. वीडियो में माही ने घाघरा-चोली पहना हुआ है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं. ब्लू कलर के घाघरे में वह बहुत हसीन नजर आ रही. उनका मेकअप भी बहुत मिनिमल है. बालों को उन्होंने खुला रखा है. उनकी आंखों का काजल देखकर उनके चाहने वाले उनपर मर मिटेंगे. सॉन्ग तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. उनके एक्सप्रेशन भी देखने लायक है.

यहां देखें वीडियो

जानें गाने के बारे में

‘पियवा बवलिया लागे’ गाने को गोल्डी यादव और माही श्रीवास्तव ने गाया है और इसका म्यूजिक विकास यादव ने दिया है. लिरिक्स सूरज सिंह ने लिखा है और डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल है. कोरियोग्राफर सनी सोनकर है और एडिटर राजन वर्मा है.

सॉन्ग पर यूजर्स के रिएक्शन

सॉन्ग पर कमेंट करते हुए एक मीडिया यूजर ने लिखा, आप मेरी फेवरेट एक्ट्रेस है. एक यूजर ने लिखा, सुपर सॉन्ग है माही मैम. एक यूजर ने लिखा, लव यू माही श्रीवास्तव. कई यूजर्स दिल वाला इमोजी भी कमेंट बॉक्स में बना रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, कितनी खूबसूरत है आप माही. एक यूजर ने लिखा, ये गाना हिट होगा.

यह भी पढ़ें- Ankush Raja New Song: अंकुश राजा ने फिर मचाया तहलका, नया गाना ‘रानी बनालS’ हुआ रिलीज, दमदार वाइब्स ने जीता दिल

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola