Khesari Lal Yadav New Song Release Date: खेसारी लाल यादव का नया गाना 'ए राजा धईले रहs' इस दिन होगा रिलीज, रोमांटिक अंदाज में चलाएंगे ट्रेंडिग स्टार अपना जादू

Published by : Divya Keshri Updated At : 09 Dec 2025 1:38 PM

विज्ञापन

खेसारी लाल यादव का नया गाना 'ए राजा धईले रहs' , फोटो- इंस्टाग्राम

Khesari Lal Yadav New Song Release Date: खेसारी लाल यादव का नया गाना 'ए राजा धईले रहs' रोमांस से भरपूर होने वाला है. गाने किस दिन रिलीज होगा, इसकी जानकारी एक्टर ने शेयर कर दी है. सॉन्ग को खेसारी ने अपनी आवाज दी है.

विज्ञापन

Khesari Lal Yadav New Song Release Date: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के फैंस तैयार हो जाए. खेसारी अपना एक जबरदस्त नया गाना ‘ए राजा धईले रहs’ रिलीज करने वाले हैं. रिलीज डेट खेसारी ने अनाउंस कर दिया है. गाने का पोस्टर आ गया है और उसमें ट्रेंडिग स्टार काफी धांसू लग रहे हैं. ये एक रोमांटिक सॉन्ग है और इसे खेसारी और नेहा राज ने गाया है. गाना 11 दिसंबर को सुबह 10 बजे रिलीज किया जाएगा.

खेसारी लाल का नया गाना ‘ए राजा धईले रहा’ इस दिन होगा रिलीज

खेसारी लाल यादव के फैंस को बता दें कि उनका नया गाना ‘ए राजा धईले रहs’ दो दिन बाद यानी 11 दिसंबर को रिलीज होने वाला है. ये सॉन्ग आप वीवाईआरएलभोजपुर यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगा. गाना यादव लालू ने लिखा है और श्याम सुंदर ने म्यूजिक दिया है. गाने का डायरेक्टर पंकज सोनी है और एडिटर प्रकाश प्रजापति है. मेकअप विजय कुमार बिक्कू ने किया है और कोरियोग्राफर मोनू श्रीवास्तव का है. जबकि गाने के डीओपी अरमान सिंह और निरंजन राज है.

खेसारी लाल यादव बोले- रिलीज नजदीक बा

पोस्टर के कैप्शन में लिखा हुआ है कि ई पोस्टर कह रहल बा ‘ए राजा धईले रहs’ दिल में सीधा उतर जाए वाला रोमांटिक गाना होखी. बस थोड़े दिन, रिलीज नजदीक बा. इसपर कमेंट करते हुए एक मीडिया यूजर ने लिखा, दबंग स्टार ऑफ भोजपुरी. एक यूजर ने लिखा, ट्रेंडिग होगा ये गाना. एक यूजर ने लिखा, गाना बवाल होने वाला है. एक यूजर ने लिखा, भैया 11 दिसबंर का है इंतजार. एक यूजर ने लिखा, शेर- शेर होता है चाहे कुछ भी हो जाए- ट्रेंडिग स्टार.

इससे पहले रिलीज हुआ था खेसारी का सैड सॉन्ग

खेसारी लाल यादव का सैड सॉन्ग ‘तुहु रोअबू रानी’ रिलीज हो चुका है. सॉन्ग में दिखाया गया कि उनकी गर्लफ्रेंड उन्हें किसी और लड़के के लिए धोखा दे देती है. उनका दिल टूट जाता है और वह काफी दुखी होते है. इस सॉन्ग में खेसारी का साथ आर्या बंसल ने स्क्रीन पर दिया है.

यह भी पढ़ें- Khesari Lal Yadav Tuhu Roabu Rani Song: अपनी GF को दूसरे की बाहों में देख टूटे खेसारी लाल, ट्रेंडिंग स्टार का नया गाना ‘तुहु रोअबू रानी’ सुन रो देंगे आप

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola