Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव का नया धमाकेदार गाना ‘डिस्को में किसको नचाओगी’ रिलीज, प्रियंका सिंह संग मजेदार जुगलबंदी हिट
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 26 Nov 2025 1:20 PM
खेसारी लाल यादव का नया भोजपुरी गाना, फोटो- इंस्टाग्राम
Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह का नया भोजपुरी सॉन्ग ‘डिस्को में किसको नचाओगी’ रिलीज होते ही वायरल हो गया है. Times Music Bhojpuri पर जारी इस गाने में दोनों सितारों की जबरदस्त केमिस्ट्री और डांस मूव्स फैंस को खूब पसंद आ रहे हैं.
Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव एक बार फिर अपने नए गाने के साथ सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहे हैं. हाल ही में उनका सॉन्ग ‘लागेलु नागिन जइसे’ रिलीज हुआ था, जिसमें वह समिता गिरी के साथ रोमांस करते नजर आए थे. यह गाना अभी भी ट्रेंड में बना हुआ है, लेकिन इसी बीच खेसारी ने बुधवार की सुबह अपना एक और तड़कता-भड़कता सॉन्ग रिलीज कर दिया है, जिसका टाइटल ‘डिस्को में किसको नचाओगी’ है.
इस गाने में खेसारी के साथ इस बार भोजपुरी की पॉपुलर सिंगर और एक्ट्रेस प्रियंका सिंह नजर आ रही हैं. यह ट्रैक उनकी अपकमिंग फिल्म गॉडफादर का है और इसके वीडियो में दोनों सितारों की केमिस्ट्री, रोमांस और डांस मूव्स फैंस को खूब पसंद आ रहे हैं. ऐसे में आइए अब इसकी खासियत बताते हैं.
यहां देखें गाने का म्यूजिक वीडियो-
कहां देखें खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘डिस्को में किसको नचाओगी’?
‘डिस्को में किसको नचाओगी’ को Times Music Bhojpuri के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. गाने ने रिलीज के सिर्फ 5 घंटे के भीतर ही 132K व्यूज और 27K लाइक्स (खबर लिखे जाने तक) बटोर कर लिए हैं.
क्या खास है इस गाने में?
वीडियो में खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह की जबरदस्त केमिस्ट्री और एनर्जी भरा डांस दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है. गाने की शुरुआत में प्रियंका कहती हैं कि “बार और ये मौज बिहार में नहीं मिलेगा”, जिस पर खेसारी मजाकिया अंदाज में पूछते हैं, आज वह डिस्को में किसको नचाने वाली हैं. दोनों की यही मजेदार केमिस्ट्री गाने को और भी दमदार बनाती है.
गाने की टीम
- गाना: डिस्को में किसको नचाओगी
- फिल्म: गॉडफादर
- गायक: खेसारी लाल यादव, प्रियंका सिंह
- गीत-संगीत: कृष्णा बेदर्दी
फिल्म ‘गॉडफादर’ की स्टार कास्ट
फिल्म में खेसारी लाल यादव के साथ यामिनी सिंह, आस्था सिंह, संजय पांडे, विनोद मिश्रा, जे. नीलम, निशा तिवारी और सुबोध सेठ अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










