Khesari Lal Yadav Nathuniya Song: खेसारी लाल के ‘नथुनिया’ ने रचा कमाल, 500 मिलियन पार करते ही बवाल, अर्शियां अर्शी के लुक्स पर फैंस हुए दीवाने

Updated:
विज्ञापन
Khesari Lal Nathuniya Song

खेसारी लाल यादव का गाना ‘नथुनिया’ , फोटो- इंस्टाग्राम

Khesari Lal Nathuniya Song: खेसारी लाल यादव का गाना ‘नथुनिया’ पर 500 मिलियन से ज्यादा व्यूज आए हैं. गाने में उनके साथ अर्शियां अर्शी है. सॉन्ग भले ही पुराना है, लेकिन गाने पर अभी भी व्यूज आ रहे हैं.

विज्ञापन

Khesari Lal Nathuniya Song: भोजपुरी इंडस्ट्री में ट्रेंडिग स्टार के नाम से पॉपुलर खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘तेलचट्टा’ धमाल मचा रहा है. खेसारी अपने नये गानों के साथ-साथ पुराने सॉन्ग्स को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं. उनका एक गाना है ‘नथुनिया’ जिसपर 500 मिलियन से ज्यादा व्यूज आए हैं. गाने का बीट्स काफी शानदार है और खेसारी का डांस भी जबरदस्त है. सॉन्ग के वीडियो में अर्शियां अर्शी है, जो अपने ठुमकों से फैंस को दीवाना बना देगी.

‘नथुनिया’ पर 500 मिलियन से ज्यादा है व्यूज

भोजपुरी गाने ‘नथुनिया’ में खेसारी लाल यादव के साथ अर्शियां अर्शी है, जो उनके साथ कदम से कदम मिलाकर डांस कर रही है. ये सॉन्ग सारेगामा हम भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है. इसके सिंगर खेसारी और प्रियंका सिंह है. लिरिक्स और म्यूजिक एक ही इंसान कृष्णा बेदर्दी ने दिया है, जबकि कंपोजर कन्हैया कुमार यादव है. वीडियो का निर्देशन संजय चौरसिया ने किया है. खेसारी और अर्शियां को डांस सीखाने वाले प्रेम बाबू और व्रिकम पासवान है. गाने पर 500 मिलियन से ज्यादा व्यूज है ये बढ़ ही रहा है. ये गाना 2 मई साल 2022 में रिलीज हुआ था.

अगर नहीं देखा वीडियो, तो यहां देखें

यूजर्स ने सॉन्ग को लेकर क्या कहा?

कमेंट बॉक्स में एक यूजर ने लिखा, भाई यार 1 साल बाद सुन रहा हूं, फिर भी लग रहा है कि कल ही रिलीज हुआ है. लगता है ये सॉन्ग कभी पुराना नहीं होने वाला है. एक यूजर ने लिखा, इनके आवाज में जरूर कोई जादू है तभी तो लाखों करोड़ों लोगों के दिल पर राज करते हैं. एक यूजर ने लिखा, शानदार म्यूजिक, सुरीले बोल और जबरदस्त सिंगर. गाने में सब कुछ सचमुच आग लगा देने वाला है. खूबसूरत बोल और कंपोजिशन, दिल को छू लेने वाली आवाज खेसारी भाई… दोनों का कमाल का एक्सप्रेशन. अद्भुत. एक यूजर ने लिखा, सुपर बवाल सॉन्ग.

यह भी पढ़ें- Khesari Lal Yadav New Song Telchatta: खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘तेलचट्टा’ रिलीज होते ही वायरल, सपना चौधरी का साड़ी लुक लगा रहा आग

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola