खेसारी लाल का नया ‘गर्मी गरम बिया’ वायरल, 4 दिन में 3 मिलियन व्यूज पार

खेसारी लाल यादव और रक्षा गुप्ता, फोटो- यूट्यूब
Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song Garmi Garam Biya: खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘गर्मी गरम बिया’ रिलीज होते ही धमाल मचा रहा है. अगर आपने अभी तक इसका वीडियो नहीं देखा है, तो आप इसे यहां देख सकते हैं.
Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song Garmi Garam Biya: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘गर्मी गरम बिया’ रिलीज होते ही दर्शकों का पसंदीदा बन गया है. सिर्फ 4 दिनों में इस गाने को 3,373,650 व्यूज़ मिल चुके हैं. गाने में खेसारी के साथ रक्षा गुप्ता नजर आ रही हैं और दोनों की ऑन-स्क्रीन जोड़ी फिर से फैंस का दिल जीत रही है. इस गाने में देसी अंदाज, रोमांस और मस्ती का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिल रहा है.
वीडियो में नजर आई मजेदार केमिस्ट्री
‘गर्मी गरम बिया’ के वीडियो में खेसारी लाल यादव और रक्षा गुप्ता ऑन-स्क्रीन पति-पत्नी के रूप में नजर आए हैं. दोनों के बीच हल्की-फुल्की नोकझोंक और रोमांटिक केमिस्ट्री गाने को और दिलचस्प बना रही है. खेसारी अपने मजाकिया अंदाज में रक्षा को प्यार भरी बातें कहते दिखते हैं. वह अपनी पत्नी से कहते हैं कि जब भी वह रोमांस के लिए पास आते हैं, तो पता नहीं क्यों वह उसे दूर कर देती है. खेसारी मजाक में कहते हैं कि कहीं उनके साथ कोई जादू-टोना तो नहीं किया गया.
क्या आपन देखा वीडियो ?
कलाकारों के बारे में जानें
- गाना- गरमी गरम बिया
- गायक-खेसारी लाल यादव, शिल्पी राज
- एक्ट्रेस- रक्षा गुप्ता
- गीत – अभिषेक भोजपुरिया
- संगीत निर्देशक – आर्या शर्मा
- निर्देशक – पवन पाल
- वीडियो साभार – वेलेन्स प्रोडक्शन
- संपादक-अंगद पाल
- डीआई – रोहित सिंह
- कोरियोग्राफर – विवेक थापा
- डीओपी – सुनील गुप्ता
- मेकअप – अमित सिंह टीम
- हेयर – विकास कुमार
- डांस ग्रुप – पीएस डांस ग्रुप
- लाइट – गणपति लाइट
यह भी पढ़ें- खेसारी लाल का न्यू सॉन्ग ‘कमर में दागी’ इंटरनेट पर छाया, सोना डे की ग्लैमरस एंट्री ने बढ़ाया क्रेज
यह भी पढ़ें- खेसारी लाल यादव-नीलम का रोमांस छाया, ‘राते भर में’ ने पार किए 8 मिलियन व्यूज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










