Kajal Raghwani Bhojpuri Song: काजल राघवानी का नया भोजपुरी गाना ‘सर्दी से कापा तानी’ रिलीज, शिल्पी राज की आवाज और देसी बीट्स ने जीता फैंस का दिल

काजल राघवानी का भोजपुरी गाना सर्दी से कापा तानी, फोटो- यूट्यूब
Kajal Raghwani Bhojpuri Song: काजल राघवानी का नया भोजपुरी गाना ‘सर्दी से कापा तानी’ रिलीज हो चुका है. शिल्पी राज और सुमित सिंह चंद्रवंशी की आवाज में गाया यह गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जानें बाकी डिटेल्स.
Kajal Raghwani Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री काजल राघवानी एक बार फिर अपने फैंस के लिए नया म्यूजिक सरप्राइज लेकर आई हैं. काजल ने रविवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर नए गाने ‘सर्दी से कापा तानी’ की रिलीज का ऐलान किया और देखते ही देखते गाना इंटरनेट पर वायरल होने लगा. फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं और वीडियो पर लगातार लाइक्स और कमेंट्स की बौछार हो रही है. ऐसे में आइए आपको इस गाने की खासियत और बाकी डिटेल्स बताते हैं.
यहां देखें गाने का म्यूजिक वीडियो-
‘सर्दी से कापा तानी’ गाने की टीम
इस गाने को लोकप्रिय सिंगर शिल्पी राज और सुमित सिंह चंद्रवंशी ने अपनी आवाज दी है. वीडियो में काजल के साथ सुमित भी नजर आ रहे हैं. दोनों की जोड़ी पहले भी कई सुपरहिट गानों में धमाल मचा चुकी है. गाने के बोल सुमित सिंह चंद्रवंशी ने खुद लिखे हैं, जबकि इसका म्यूजिक आर्या शर्मा ने तैयार किया है. म्यूजिक में देसी अंदाज और पारंपरिक भोजपुरी फ्लेवर की झलक साफ दिखाई देती है.
वीडियो की कोरियोग्राफी गोल्डी जायसवाल और सन्नी सोनकर ने की है.
‘सर्दी से कापा तानी’ गाने की कहानी
गाने में काजल राघवानी हंसी-मजाक और हल्की नोकझोंक के अंदाज में शिकायत करती नजर आती हैं कि पति के होते हुए भी वह “सर्दी से कांप” रही हैं. वहीं, पति का किरदार निभा रहे सुमित कभी नशे में तो कभी उन्हें नजरअंदाज करते हुए दिखते हैं. यह मजेदार अंदाज गाने को रिलेटेबल और मनोरंजक बनाता है. खासकर ठंड के मौसम में हर कपल इससे जुड़ सकता है.
काजल राघवानी की आने वाली फिल्में
काजल राघवानी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘प्रेम विवाह’ की शूटिंग में व्यस्त हैं. इस फिल्म में उनकी जोड़ी अरविंद अकेला कल्लू के साथ बनेगी. फिल्म का निर्देशन संजय श्रीवास्तव कर रहे हैं और इसे रोशन सिंह प्रोड्यूस कर रहे हैं. जबकि शर्मिला आर. सिंह सह निर्माता हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










