Kajal Raghwani New Bhojpuri Song: काजल राघवानी का नया गाना 'चांद ना सुनार लागेला' रिलीज, एक्ट्रेस की खूबसूरती पर फिसले पावर स्टार, केमिस्ट्री ने मचाया धमाल
Published by : Divya Keshri Updated At : 31 Dec 2025 2:40 PM
काजल राघवानी का नया गाना 'चांद ना सुनार लागेला', फोटो- इंस्टाग्राम
Kajal Raghwani Bhojpuri Song Chand Na Sunar Lagela: भोजपुरी एक्टर पवन सिंह और भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस काजल राघवानी का गाना 'चांद ना सुनार लागेला' आज रिलीज किया गया. सॉन्ग में पावर स्टार काजल की दिल खोलकर तारीफ करते हैं.
Kajal Raghwani Bhojpuri Song Chand Na Sunar Lagela: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह का गाना ‘चांद ना सुनार लागेला’ रिलीज हो गया है. वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी के साथ पवन सिंह की जोड़ी बनी है. पवन और काजल की केमिस्ट्री दर्शकों को पसंद आ रही है. ये गाना आज ही वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है. दरअसल, गाना 4K वीडियो में जारी किया गया है ताकि वीडियो देखने का अनुभाव दर्शकों का और बेहतर हो. सॉन्ग में टीआरपी किंग काजल की सुंदरता की तुलना चांद से करते हैं. ये रोमांटिक गाना फिल्म ‘प्रतिज्ञा 2’ का है.
पवन सिंह का ‘चांद ना सुनार लागेला’ गाना सुना आपने?
काजल राघवानी की खूबसूरती पर फिदा हुए पवन सिंह
‘चांद ना सुनार लागेला’ गाने में पवन सिंह, काजल राघवानी की खूबसूरती की तारीफ करता है. पवन कहते हैं तुम्हारे रूप के सामने चांद भी फीका लगता है और तुम्हें देखते ही पलकों को झपकने का मन नहीं करता. पवन पूरे गाने में काजल की तारीफ करते हैं. वह कहते हैं तुम्हारी आंखों में पूरी दुनिया समाई है और तुम्हारी सुंदरता भगवान का दिया हुआ अनमोल वरदान है. इस रोमांटिक गाने में काजल की अदाएं और उनकी मुस्कान से फैंस की नजर नहीं हटेगी. दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री दर्शकों को खूब भा रही है.
गाने के बारे में
- गाने का नाम: चांद ना सुनार लागेला
- गायक: पवन सिंह
- कलाकार: पवन सिंह, काजल राघवानी
- फिल्म: प्रतिज्ञा 2
- निर्देशक: सुशील कुमार उपाध्याय
- मिक्स मास्टर: संजीव चतुवेर्दी
- डीआई: रोहित सिंह
- प्रोजेक्ट डिजाइन: अनंजय रघुराज
यूजर्स के आए ऐसे रिएक्शन
एक मीडिया यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, पवन भैया की आवाज को कोई हरा नहीं सकता. एक यूजर ने लिखा, मैं तो पवन सिंह का कैसेट के जमाने से दीवाना हूं. एक यूजर ने लिखा, टीआरपी किंग पवन सिंह भैया. एक यूजर ने लिखा, पवन भैया के तरह मीठा आवाज भोजपुरी में किसी के पास नहीं है और ना ही होगा कोई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










