Kajal Raghwani Bhojpuri Song: काजल राघवानी के ग्लैमर से सजा ‘लईका ना चाही Defender वाला’ सॉन्ग, गाना 40 मिलियन क्लब में शामिल

काजल राघवानी का भोजपुरी सॉन्ग ‘लईका ना चाही Defender वाला’, फोटो- इंस्टाग्राम
Kajal Raghwani Bhojpuri Song: काजल राघवानी का भोजपुरी सॉन्ग ‘लईका ना चाही Defender वाला’ एक बार फिर से वायरल हो रहा है. सॉन्ग पर अब तक 40 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ गए है. गाना तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.
Kajal Raghwani Bhojpuri Song: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस काजल राघवानी अपने गानों और फिल्मों को लेकर चर्चा में रहती है. कुछ समय पहले रिलीज हुआ काजल का सॉन्ग ‘लईका ना चाही Defender वाला’ रिलीज हुआ था, जिसने सोशल मीडिया पर धूम मचा दिया था. अब ये सॉन्ग एक बार फिर से चर्चा में आ गया है. वजह है कि इस सॉन्ग पर 40 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ गए हैं. इस बारे में खुद एक्ट्रेस ने फैंस को जानकारी दी. आइए सॉन्ग के बारे में जानिए.
‘लईका ना चाही Defender वाला’ सॉन्ग का वीडियो
काजल राघवानी ने बताया कि उन्हें कैसे लड़का चाहिए
‘लईका ना चाही Defender वाला’ सॉन्ग बेहद मजेदार है. इसमें काजल राघवानी शूटिंग पर जाती है और उनसे रिपोर्टर बने हुए सुमित सिंह चंद्रवंशी पूछते हैं कि उनके दिल में कौन है. इसपर एक्ट्रेस जवाब देती है कि जो उनके दीवाने है वह उन्हें खुद के लिए काबिल नहीं मानती. इसके बाद एक्ट्रेस कहती है कि उन्हें डिफेंडर वाला लड़का नहीं चाहिए. काजल, सुमित को बताती है कि उन्हें कैसे लड़का पसंद है.
यहां जानें गाने का डिटेल
- चैनल- लियो भोजपुरी यूट्यूब चैनल
- सिंगर- सुमित सिंह चंद्रवंशी
- लिरिक्स- सुमित सिंह चंद्रवंशी
- म्यूजिक डायरेक्टर- आर्यन पोट्टर
- डायरेक्टर- तुषार केसरवानी
- कोरियोग्राफर- गोल्डी जायसवाल और सनी सोनकर
- डीआई- रोहित सिंह
वीडियो पर यूजर्स कर रहे कमेंट
वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, वायरल हो गया ये गाना. एक यूजर ने लिखा, मैडम आपको कौन चाहिए. एक यूजर ने लिखा, गाना मस्त है भाई चाहे कुछ भी कह लो. एक यूजर ने लिखा, काजल मैडम आप मेरी फेवरेट है. एक यूजर ने लिखा, क्या जबरदस्त गाना है. एक यूजर ने लिखा, बवाल गाना है मैडम. एक यूजर ने लिखा, मजा आ गया सुनकर. एक यूजर ने लिखा, गाना 100 मिलिय क्रॉस करेगा. एक यूजर ने लिखा, बझाई मैम.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










