Tuntun Yadav New Bhojpuri Song: रिलीज के साथ ही छाया टुनटुन यादव का नया गाना 'डॉलर में बिकाए लगबू 5 के अईह, एक्ट्रेस के ग्लैमरस लुक ने बढ़ाई धड़कनें

Published by : Divya Keshri Updated At : 23 Dec 2025 9:10 AM

विज्ञापन

टुनटुन यादव का न्यू सॉन्ग'डॉलर में बिकाए लगबू 5 के अईह' , फोटो- इंस्टाग्राम

Tuntun Yadav New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर टुनटुन यादव का न्यू सॉन्ग'डॉलर में बिकाए लगबू 5 के अईह' रिलीज हो गया है. सॉन्ग को खुशी कक्कर और टुनटुन ने अपने सुरों से सजाया है. गाने का वीडियो आप यहां देख सकते हैं.

विज्ञापन

Tuntun Yadav New Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के लोकप्रिय सिंगर टुनटुन यादव नये गाने के साथ वापस आ गए हैं. टुनटुन का नया गाना ‘डॉलर में बिकाए लगबू 5 के अईह’ रिलीज हो गया है. ये एक बर्थडे स्पेशल सॉन्ग है और इसे टुनटुन और खुशी कक्कर ने गाया है. सॉन्ग का बीट और म्यूजिक धमाकेदार है, जो आपको झूमने पर मजबूर कर देंगे. आइए आपको गाने के बारे में बताते हैं और इसका वीडियो भी आप देख सकते हैं.

यहां देखें ‘डॉलर में बिकाए लगबू 5 के अईह’ का वीडियो

जानें गाने के बारे में सबकुछ

‘डॉलर में बिकाए लगबू 5 के अईह’ सॉन्ग को खुशी कक्कर के साथ टुनटुन यादव ने गाया है. इसका म्यूजिक आर्या शर्मा में दिया है और लिरिक्स सुनील सागर ने लिखा है. सॉन्ग की रिकॉर्डिंग शंकरया स्टूडियो आरा में हुई है और कंपोजर जयकुमार यादव है. वीडियो डायरेक्टर धर्मेंद्र यादव है.

‘डॉलर में बिकाए लगबू 5 के अईह’ है बर्थडे सॉन्ग

‘डॉलर में बिकाए लगबू 5 के अईह’ सॉन्ग में टुनटुन यादव और खुशी कक्कर गांव के किंग के बारे में बात करते हैं. वह कहते हैं कि गांव के किंग के आदेज पर स्टेज सज कर तैयार हो गया है. टुनटुन कहते हैं कि 5 को नाचने के लिए तैयार रहना और इसमें डॉलर दिलाऊंगा. ये बर्थडे पार्टी सॉन्ग है और इसका म्यूजिक पार्टी में आपको थिरकने पर मजबूर कर देंगे.

ये गाना सुना क्या आपने?

इससे पहले टुनटुन यादव का गाना ‘नया साल के बधाई ए जान’ रिलीज हुआ था, जिसपर यूजर्स ने अच्छा रिस्पांस दिया था. सॉन्ग में एक्ट्रेस पूरे एनर्जी के साथ डांस करते दिख रहे हैं. उनके साथ वीडियो में एक एक्ट्रेस दिख रही है, जो जबरदस्त डांस कर रही है. दोनों की केमिस्ट्री जम रही है. ये एक न्यू ईयर सॉन्ग है, जो पार्टी के लिए परफेक्ट है.

यह भी पढ़ेंArvind Akela Kallu New Song: अरविंद अकेला का रोमांटिक गाना ‘रसगुल्ला राजाजी’ इस दिन होगा रिलीज, दर्शना बनिक के गालों पर Kiss ने मचाया तहलका

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola