Kajal Raghwani Laika Diladi Farari Wala: काजल राघवानी का टूटा दिल, महादेव से बोली ‘लईका दिलादी फरारी वाला’, सावन में छाया ये गाना

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

Kajal Raghwani Laika Diladi Farari Wala

Kajal Raghwani Laika Diladi Farari Wala: भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी का नया गाना लईका दिलादी फरारी वाला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सावन के मौके पर काजल का ये सॉन्ग रिलीज किया गया है. अगर आपने अभी तक गाने का वीडियो नहीं देखा तो आप यहां देख सकते हैं.

विज्ञापन

Kajal Raghwani Laika Diladi Farari Wala: सावन के महीने में हर दिशा में हर-हर महादेव की गूंज सुनाई दे रही है. हाथों में गंगाजल लिए भगवान भोलेनाथ को अर्पित करने के लिए शिवभक्त कांवड़ यात्रा पर निकल पड़े हैं. भक्ति और मनोरंजन का मेल कराते हुए कई भोजपुरी कलाकार बोलबम गीतों के जरिए शिवभक्तों के दिलों तक पहुंच रहे हैं. ऐसे में भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी का सॉन्ग लईका दिलादी फरारी वाला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहै है.

भगवान भोलेनाथ से काजल राघवानी ने की ये प्रार्थना

काजल राघवानी का गाना लईका दिलादी फरारी वाला 18 जुलाई को लियो भोजपुरी चैनल पर रिलीज हुआ था. सॉन्ग को सुमित सिंह चंद्रवर्शी और प्रीति राज जगलर ने अपनी मधुर आवाज दी है. गाने को बोल सुमित सिंह चंद्रवर्शी ने ही दिया है और म्यूजिक डायरेक्टर आर्यन पोट्टर है. इसके डायरेक्टर मनोज गुप्ता है और वीडियो में काजल के साथ सुमित सिंह चंद्रवर्शी ही नजर आए हैं. सॉन्ग पर अबतक 300,789 व्यूज आए है और ये और ज्यादा बढ़ेगा. गाने में एक्ट्रेस भोले बाबा से कहती है कि उनका दिल टूट गया है और लवर छोड़ कर चला गया है, ऐसे में अब उन्हें बाबा फरारी वाला लड़का दिला दें.

यूजर्स बोले- पहले तो डिफेंडर वाला मांग रही थी…

गाना लईका दिलादी फरारी वाला पर खूब सारे कमेंट्स आ रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, काजल राघवानी जी 2025 का 2 बोलबम सॉन्ग बेस्ट रहा. एक यूजर ने लिखा, बेस्ट सॉन्ग सावन का काजल जी. एक यूजर ने लिखा, मिलियन में जाना चाहिए ये गाना. एक यूजर ने लिखा, पहले तो डिफेंडर वाला मांग रही थी, अब फरारी वाला चाहिए. एक यूजर ने लिखा, फिर एक और सुपर हिट सॉन्ग. एक यूजर ने लिखा, लईका सरकारी वाला होना चाहिए था तो सही रहता.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola