Heroine Bhojpuri Song: नीलकमल और संजना की केमिस्ट्री ने उड़ाया इंटरनेट का फ्यूज, ‘हीरोइन’ बना वायरल ट्रैक, यूट्यूब पर बटोरे 160+ व्यूज
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 10 Dec 2025 7:10 AM
हीरोइन भोजपुरी सॉन्ग, फोटो- इंस्टाग्राम
Heroine Bhojpuri Song: नीलकमल सिंह का सुपरहिट भोजपुरी गाना “हीरोइन” दो साल बाद भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. 160M+ व्यूज, दमदार म्यूजिक और संजना मिश्रा के शानदार डांस ने इस वीडियो को फिर से वायरल बना दिया है.
Heroine Bhojpuri Song: भोजपुरी संगीत की दुनिया में स्टार सिंगर नीलकमल सिंह का सुपरहिट गाना “हीरोइन” एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. यह ट्रैक रिलीज हुए दो साल से ज्यादा हो चुके हैं, लेकिन इसकी लोकप्रियता आज भी कम नहीं हुई है. रील्स और यूट्यूब शॉर्ट्स पर यह गाना लगातार वायरल हो रहा है, जिससे इसकी पॉपुलैरिटी और भी बढ़ गई है.
यूट्यूब पर “हीरोइन” को अब तक 160 मिलियन से ज्यादा व्यूज और 1 मिलियन से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं. मजेदार बात यह है कि इस गाने का क्रेज सिर्फ युवाओं में ही नहीं बल्कि हर उम्र के लोगों में देखने को मिल रहा है. ऐसे में आइए बताते हैं इसकी खासियत.
गाने की खासियत और लाइक्स
इस गाने में नीलकमल सिंह की जोशीली आवाज और शानदार बीट्स दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर देते हैं. साल 2022 में इसे Saregama Hum Bhojpuri के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था.
गाने के म्यूजिक वीडियो में नीलकमल सिंह अपने दोस्तों के साथ क्लब में पूरी मस्ती के साथ डांस करते दिखते हैं. तभी वीडियो में एक्ट्रेस संजना मिश्रा की एंट्री होती है और उनकी ग्लैमरस परफॉर्मेंस वीडियो को और भी मजेदार बना देती है. गाने में संजना और नीलकमल की केमिस्ट्री बेहद आकर्षक और एंटरटेनिंग नजर आती है, जो दर्शकों को शुरुआत से अंत तक बांधे रखती है.
यही वजह है कि अब खबर लिखे जाने तक इस गाने ने 163 मिलियन व्यूज और 1 मिलियन से ज्यादा लाइक्स हासिल कर लिए हैं.
गाने की टीम
- गायक: नीलकमल सिंह
- फीट: संजना मिश्रा
- गीत: अरुण बिहारी
- संगीत: आर जय कांग
- वीडियो: टीम संजू
- ईपी: सीतोष यादव
- वीडियो डायरेक्टर: बिभांशु तिवारी
- एडिटर: पी. शुभम बाबू
- कोरियोग्राफर: विक्रम राजपूत
सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड कर रहा यह गाना एक बार फिर साबित करता है कि नीलकमल सिंह का चार्म और उनकी आवाज का जादू दर्शकों के बीच हमेशा बना रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










