IBPS PO Interview Admit Card 2025: पीओ इंटरव्यू के लिए जारी हुआ एडमिट कार्ड, इस तरह करें डाउनलोड

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 10 Dec 2025 8:59 AM

विज्ञापन

IBPS PO इंटरव्यू एडमिट कार्ड आउट (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक)

IBPS PO Interview Admit Card 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) इंटरव्यू राउंड के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. IBPS PO मेन्स परीक्षा क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवार अब इंटरव्यू में शामिल हो सकेंगे. आइए जानते हैं कि कॉल लेटर कैसे डाउनलोड करें.

विज्ञापन

IBPS PO Interview Admit Card 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (आईबीपीएस) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (पीओ) इंटरव्यू राउंड के लिए एडमिट कार्ड (कॉल लेटर) जारी कर दिए हैं. ऐसे कैंडिडेट्स जो IBPS Mains PO की परीक्षा में पास हो चुके हैं, वे अब इस इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं. इंटरव्यू कॉल लेटर डाउनलोड करने के लिए सभी कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.

IBPS PO Interview Admit Card Steps To Download: कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाएं.
  • यहां होमपेज पर IBPS PO Interview 2025 Call Letter पर क्लिक करें.
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर डालकर लॉगिन कर लें.
  • अब आप अपना एडमिट कार्ड चेक कर सकते हैं.
  • इसे भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें.

IBPS PO Mains Exam Date: आईबीपीएस पीओ मुख्य परीक्षा कब हुई थी?

IBPS PO मुख्य परीक्षा 12 अक्टूबर 2025 को आयोजित की गई थी. यह परीक्षा प्रीलिम्स के बाद हुई थी. IBPS PO मुख्य परीक्षा में वस्तुनिष्ठ और वर्णनात्मक दोनों भाग थे. परीक्षा की कुल अवधि 3 घंटे 30 मिनट थी और मुख्य परीक्षा 12 अक्टूबर, 2025 को आयोजित की गई थी.

IBPS PO Mains Result Date: कब जारी हुआ था रिजल्ट?

IBPS पीओ मुख्य परीक्षा का परिणाम 1 दिसंबर को जारी किया गया था. स्कोरकार्ड 7 दिसंबर तक वेबसाइट पर उपलब्ध था. वहीं अब इंटरव्यू के लिए कॉल लेटर आया है.

यह भी पढ़ें- स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola