Pyaz Ki Puri: घर आए मेहमानों के लिए झटपट तैयार करें गरमा-गरम प्याज की पूरी
Published by : Priya Gupta Updated At : 10 Dec 2025 7:57 AM
Pyaz Ki Puri Recipe (AI image)
Pyaz Ki Puri: अचानक घर आए मेहमान को खिलाना चाहते हैं तारीफ लूटने वाली डिश तो इस आर्टिकल की मदद से बनाएं प्याज की पूरी.
Pyaz Ki Puri: घर में आए मेहमान हो या बच्चों का टिफिन पैक करना प्याज की पूरी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती हैं. प्याज की पूरी आप कभी भी झटपट बना सकते हैं. हल्के मसालों और प्याज के खास स्वाद से बनी ये पूरी नाश्ते से लेकर लंच और डिनर तक हर समय परफेक्ट लगती है. चाहे घर में अचानक मेहमान आ जाएं या आप खुद कुछ चटपटा खाने का मन बना रहे हो, प्याज की पूरी आप घर पर आसानी से बनाकर खा सकते हैं. चलिए जानते हैं इस आर्टिकल की मदद से घर पर कुछ सामग्री का इस्तेमाल करके प्याज की पूरी बनाने की आसान रेसिपी.
प्याज की पूरी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- गेहूं का आटा – 2 कप
- प्याज – 2 (बारीक कटी हुई)
- हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी हुई)
- धनिया पाउडर – 1 छोटी चम्मच
- जीरा – आधा छोटा चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- तेल – जरूरत अनुसार
- हरा धनिया – 2 बड़े चम्मच (कटा हुआ)
- अजवाइन – आधा छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
- हल्दी – आधा छोटा चम्मच
प्याज की पूरी बनाने की विधि क्या है?
- पूरी बनाने के लिए सबसे पहले आप मिक्सर में प्याज, हरी मिर्च और थोड़ा-सा पानी डालकर स्मूद पेस्ट बना लें.
- अब एक बर्तन में आटा लें. इसमें अजवाइन, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा, हल्दी, हरा धनिया और नमक डालें. फिर 1 बड़ा चम्मच तेल डाल दें.
- अब आप प्याज का पेस्ट इसमें डालते हुए सख्त आटा गूंथ लें. इसके बाद आप आटे की छोटी-छोटी लोई बनाएं, फिर इससे हल्की मोटी गोल पूरी बेलें.
- एक कड़ाही में तेल गर्म करके बेली हुई पूरी को डालकर दोनों तरफ से सुनहरा तलें. पूरी तल जाने के बाद आप इसे निकालकर चटनी, दही और सब्जी के साथ सर्व करें.
यह भी पढ़ें: Sabudana Puri Recipe: साबूदाना और आलू से बनाएं फूली-फूली पूरियां, हर खास मौके पर मिलेगा स्वाद का मजा
यह भी पढ़ें: Aloo-Palak Puri: घर में ऐसे बनाएं फूली-फूली आलू-पालक पूरी, सब खाएंगे बड़े चाव से
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










