इंटरनेट पर तहलका मचा रहा निरहुआ और मोनालिसा का रोमांटिक गाना, दोनों की केमिस्ट्री देख दीवाने हुए फैंस... VIDEO

Bhojpuri Song: दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) और मोनालिसा (Monalisa) भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने चेहरे हैं. दोनों की जोड़ी फैंस को खूब पसन्द आती है. इन दिनों दिनेश लाल यादव और मोनालिसा का भोजपुरी गाना 'प्यार वाली बात होखे दा' यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है. यह रोमांटिक भोजपुरी गाना यूट्यूब पर तहलका मचा रहा है.
दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) और मोनालिसा (Monalisa) भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने चेहरे हैं. दोनों की जोड़ी फैंस को खूब पसन्द आती है. इन दिनों दिनेश लाल यादव और मोनालिसा का भोजपुरी गाना ‘प्यार वाली बात होखे दा’ यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है. यह रोमांटिक भोजपुरी गाना यूट्यूब पर तहलका मचा रहा है.
भोजपुरी गाना ‘प्यार वाली बात होखे दा’ सुपरहिट फिल्म ‘बीबी नम्बर 1’ का है, जिसमें मोनालीसा और दिनेश लाल यादव निरहुआ मुख्य भूमिका में नजर आए थे. गाने में आलोक कुमार और कल्पना ने आवाज दी है. गाने के लिरिक्स प्यारेलाल यादव ने लिखे हैं. जबकि इसका म्यूजिक राजेश-रजनीश ने दिया है.
इस गाने में लोगों को दोनों की केमिस्ट्री खूब पसन्द आ रही है. फैंस कमेंट कर उन दोनों की जमकर तारीफ कर रहे हैं. गाने में मोनालिसा साड़ी पहने नजर आ रही हैं. उनका ये लुक उनके फैन्स को बेहद पसंद आ रहा है. फिल्म में दिनेश लाल यादव, मोनालिसा, आशा तिवारी, प्रकाश जैस, अपूर्वा और सीमा सिंह हैं. मोनालिसा और दिनेश लाल यादव ने कई भोजपुरी फिल्मों में एक साथ काम किया है.
बता दें कि इस साल निरहुआ की कई भोजपुरी फिल्में आने वाली हैं, लेकिन लॉकडाउन के चलते अभी सभी तरह के काम बंद हैं. इसी क्रम में फिल्मों की शूटिंग भी बंद. वहीं, ‘निरहुआ’ लॉकडाउन के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर फिल्म बनाने जा रहे हैं. फिल्म को भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे प्रोड्यूस करने वाली हैं. भोजपुरी अभिनेता ने खुद एक वेबसाइट से बातचीत में इसका खुलासा किया था.
मोनालिसा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बोल्ड एक्ट्रेस में से एक हैं. एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या 3 मिलियन से अधिक है. मोनालिसा इंस्टाग्राम पर अपने बोल्ड फोटो और वीडियो पोस्ट कर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं. मोनालिसा फिल्मों के अलावा कई टीवी सीरियल्स में भी काम कर चुकी हैं.
Posted By: Divya Keshri
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




