Bhojpuri Gana: रितेश पांडे के 'हेलो कौन' गाने ने पहले तोड़ा रिकॉर्ड, अब लॉकडाउन में देखा जा रहा बार-बार

Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 12 May 2020 3:01 PM

विज्ञापन

Ritesh Pandey के फैंस की संख्या दिनों दिन बढती जा रही है. यही वजह है कि उनका पहला रैप सॉन्ग 'हेलो कौन' (Hello Koun) पहले ही रिकॉर्ड तोड़ चुका हैं. अब ये गाना लॉकडाउन में खूब देखा जा रहा है. रितेश का यह गाना भोजपुरी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री का सबसे बड़ा हिट गाना बन गया है.

विज्ञापन

भोजपुरी सुपरस्टार रितेश पांडे (Ritesh Pandey) के फैंस की संख्या दिनों दिन बढती जा रही है. यही वजह है कि उनका पहला रैप सॉन्ग ‘हेलो कौन’ (Hello Koun) पहले ही रिकॉर्ड तोड़ चुका हैं. अब ये गाना लॉकडाउन में खूब देखा जा रहा है. रितेश का यह गाना भोजपुरी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री का सबसे बड़ा हिट गाना बन गया है. इस गाने को 1.9 मिलियन से अधिक लाइक्स भी मिले हैं और 400 मिलियन से ज्यादा देखा गया है.

Also Read: Bhojpuri News: सिर पर हार्मोनियम रखकर निरहुआ प्रोग्राम करने जाते थे, जानिए कैसा था भोजपुरी स्टार का कठिन दौर

गाना ऋद्धि म्‍यूजिक वर्ल्‍ड के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर 9 दिसंबर 2019 में रिलीज किया गया था, जिसे रितेश पांडे ने स्‍नेह उपाध्‍याय के साथ मिलकर गाया है. इसके बोल आशिष वर्मा ने लिखें है. यह गाना रिलीज के बाद ही वायरल हो गया था. गाना इतना वायरल हुआ कि इसकी पहुंच भोजपुरी से निकल कर बॉलीवुड तक भी जा पहुंची, जहां मशहूर अभिनेत्री शिल्‍पा शेट्टी कुंद्रा ने भी इस गाने का टिक टॉक वीडियो बना कर पोस्‍ट किया था. साथ ही उन्‍होंने गाने को एप्रिशिएट भी किया था. टिकटॉक लवर्स के बीच ये गाना काफी पॉप्युलर हुआ था.

हैलो कौन गाना लोगों के बीच इस कदर वायरल हो रहा है कि इसे बार बार देखा जा रहा है. अब तक यू-ट्यूब पर खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के कई गाने 300 मिलियन या 350 मिलियन व्यूज पा चुके हैं, लेकिन कोई भी गाना 500 मिलियन के आस-पास भी नहीं पहुंचा. वहीं भोजपुरी स्टार रितेश पांडे का यह गाना 490 मिलियन के करीब पहुंच गया है.

Also Read: पापा चना बेचते थे तो एक्टर लिट्टी-चोखा, ऐसी गरीबी में गुजरा भोजपुरी सुपरस्टार Khesari Lal का बचपन

वहीं, रितेश पांडे का नया भोजपुरी गाना ‘लॉकडाउन में लूडो’ का वीडियो यूट्यूब पर जारी हो चुका है. गाने को रितेश पांडे और अंतरा सिंह प्रियंका ने अपनी आवाज से सजाया है. गाने के बोल आर आर पकंज ने लिखे हैं जबकि इस गाने को संगीत आशीष वर्मा ने दिया है. इस वीडियो को भी फैंस खूब पसंद कर रहे है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola