Bhojpuri News: सिर पर हार्मोनियम रखकर निरहुआ प्रोग्राम करने जाते थे, जानिए कैसा था भोजपुरी स्टार का कठिन दौर
Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 04 May 2020 2:14 PM
Dinesh Lal Yadav- का पहला भोजपुरी गीतों का एक एलबम रिलीज हुआ था, जिसका नाम था 'निरहुआ सटल रहे'. उस वक्त दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' के गीतों ने भोजपुरी गीतों की दुनिया में एक नई इबारत लिख दी थी.
2004 में दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ (Dinesh Lal Yadav) का पहला भोजपुरी गीतों का एक एलबम रिलीज हुआ था, जिसका नाम था ‘निरहुआ सटल रहे’. उस वक्त दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ के गीतों ने भोजपुरी गीतों की दुनिया में एक नई इबारत लिख दी थी. उन्हें बचपन से ही गाने-बजाने का काफी शौक था. घर में उनके बड़े भाई विजय लाल यादव बिरहा गायिकी में थे और प्यारे लाल यादव गीतकार के रूप में फेमस थे. भाइयों को जब निरहुआ ने गाने की इच्छा बताई तो उन्हें भी गाने के लिए परमिशन मिल गया.
Also Read: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: क्या तुम करोगी जेठालाल से शादी? इस सवाल पर बबीता ने दिया ये जवाब
एक इंटरव्यू में निरहुआ ने बताया था कि, गायिकी के शुरुआत दिनों में बहुत संघर्ष करना पड़ा था. वो आगे कहते हैं, जब वो नये-नये थे तो दूर-दूर तक गाने के लिए जाते थे. उनकी उस समय माली हालत अच्छी नहीं थी. जेब में इतने कम पैसे होते थे कि कभी- कभी उन्हें पैदल ही आना पड़ता था. उन्होंने आगे बताया कि, संघर्ष इस हद तक था कि जब प्रोगाम में गाने जाते और रातभर गाने के बाद सुबह पैसे भी नहीं मिलते थे.
निरहुआ बताते हैं कि जब पैसे नहीं मिलते थे तो मजबूरन पैदल ही घर आना पड़ता था. प्रोगाम में तो अपने पैसे से पहुंच जाते थे, लेकिन उधर से कार्यक्रम के पैसे मिलने की आस होती थी. मगर पैसे ही नहीं मिलते थे. इस वजह से सिर पर हारमोनियम और ढोलक लेकर घर पैदल आना पड़ता था. निरहुआ ने कहा कि उनके साथ ऐसा एक बार नहीं बल्कि कई बार हुआ.
बता दें कि 2008 में बतौर मुख्य किरदार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ की पहली फिल्म ‘निरहुआ रिक्शावाला’ ने भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी. इसके बाद दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने एक के बाद एक कई हिट फिल्में दी. जिसमें निरहुआ हिंदुस्तानी के तीन स्वीकल शामिल हैं. साथ ही पटना से पाकिस्तान, बम-बम बोल रहा है, काशी और बॉर्डर जैसी हिट फिल्में की.
दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ आज भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं. ‘निरहुआ’ को ‘जुबली स्टार’ के नाम से भी फिल्म इंडस्ट्री में जाना जाता है. दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ 2012 में बिग बॉस के सीजन छह में भी हिस्सा ले चुके हैं. आज उनकी किस्मत के सितारे बुलंदी पर हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










