Chhath Geet Bhojpuri: शिल्पी राज का नया छठ स्पेशल गीत रिलीज, "खुश रखिह माई के" में गूंजी भक्ति और ममता की आवाज
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 22 Oct 2025 7:35 PM
शिल्पी राज का नया छठ गीत 'खुश रखिह माई के' रिलीज, फोटो- इंस्टाग्राम
Chhath Geet Bhojpuri: भोजपुरी गायिका शिल्पी राज का नया छठ गीत ‘खुश रखिह माई के’ रिलीज हो गया है. मां-बेटी के रिश्ते और भक्ति भाव से भरा गीत, सुनकर हर कोई भावुक हो जायेगा.
Chhath Geet Bhojpuri: इस साल आस्था का महापर्व छठ 25 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक पूरे भक्तिभाव से मनाया जाएगा. चार दिन तक चलने वाले इस पर्व की तैयारी जैसे-जैसे जोरों पर है, वैसे-वैसे भोजपुरी छठ गीतों की गूंज भी हर दिशा में फैलने लगी है. इसी बीच, भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की लोकप्रिय गायिका शिल्पी राज ने अपने फैंस के लिए एक भावनात्मक तोहफा पेश किया है. उनका नया छठ गीत ‘खुश रखिह माई के’ आज (बुधवार) रिलीज हो गया है. यह गीत इमोशन, भक्ति और मातृत्व की गहराई से भरा हुआ है. आइए इस गीत की डिटेल्स बताते हैं.
यहां देखें गाने का म्यूजिक वीडियो-
‘खुश रखिह माई के’ गीत का थीम और कहानी
‘खुश रखिह माई के’ में शिल्पी राज एक बेटी के रूप में अपनी बीमार मां के लिए छठी मईया से प्रार्थना करती हैं. गीत का भाव बेहद इमोशनल है, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे बेटी अपनी मां के लिए स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना करती है. वीडियो में मां-बेटी के रिश्ते की कोमलता, संस्कार और समर्पण को खूबसूरती से दर्शाया गया है. शिल्पी राज अपनी आवाज के जरिए हर उस बेटी की भावनाओं को जीवंत कर देती हैं जो अपनी मां के लिए प्रार्थना करती है.
गीत के बोलों में मां के प्रति प्रेम, श्रद्धा और आभार झलकती है, जो हर श्रोता को भावुक कर देती है.
कहां सुनें ‘खुश रखिह माई के’?
‘खुश रखिह माई के’ गीत Pitambra Music के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. इसके अलावा, Spotify, Gaana, Apple Music और अन्य प्रमुख म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर भी यह गीत उपलब्ध है.
यह भी पढ़ें: Chhath Geet Bhojpuri: शिल्पी राज का नया छठ गीत ‘दऊरा उठाई ए बलम’ हुआ रिलीज, मधुर आवाज ने फैंस को झूमने पर किया मजबूर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










