Pakdauaa Biyaah OTT: भोजपुरी वेब सीरीज पकडुआ बियाह की कहानी देख हो जाएंगे भावुक, फ्री में देखें इस ओटीटी पर

Published by : Divya Keshri Updated At : 08 Jan 2024 9:05 AM

विज्ञापन

क्या आप बिहार में सदियों से चली आ रही है प्रथा "पकडुआ बियाह" या "पकडुवा शादी के बारे में जानते है?अगर नहीं तो देखिए ये वेब सीरीज, स्टोरीलाइन है इतनी तगड़ी की आप खुद को तालियां बजाने से रोक नहीं पाएंगे.

विज्ञापन

बिहार में सदियों से “पकडुआ बियाह” की प्रथा चलती आ रही है. अंदाजा लगाया जाता है कि 1980 के समय से ही ये प्रथा काफी ज्यादा चर्चों में है. इसमें बिहार का बेगूसराय सबसे ज्यादा चर्चित है. बीते कुछ दिनों पहले ही बिहार के वैशाली में बीपीएससी टीचर की पकड़ौआ विवाह के चर्चे हर न्यूज में फैले हुए थे. इस मुद्दे पर वैसे तो कई तरह के अलग अलग कानून और सेक्शन हैं लेकिन फिर भी ये प्रथा अब तक चलती आ रही है. यूं तो इस विषय पर एक से बढ़कर एक फिल्में बनी हैं लेकिन विकास तिवारी द्वारा इस मुद्दे पर पहली वेब सीरीज बनाई गई है जिसका टाइटल है “पकडुआ बियाह”. आइए आप को बताते हैं क्या है खास इस वेब सीरीज में और आप कहां देख सकते हैं इसे.

अंकुश राजा और रक्षा गुप्ता पकडुआ बियाह वेब सीरीज

अंकुश राजा और रक्षा गुप्ता स्टारर ये वेब सीरीज 10 अक्टूबर 2022 को चौपाल पर रिलीज हुई थी और अब ये सीरीज जी सिनेमा पर भी मौजूद है. 6 एपिसोड्स की इस सीरीज में ये दिखाया गया है कि कैसे जबरदस्ती एक लड़के को पकड़कर उसकी शादी करवा दी जाती है. इस कहानी के माध्यम से निर्देशक पकडौआ शादी की गंभीर समस्या को समाज के सामने पेश कर रहे हैं. ये सीरीज एक गंभीर सोशल मुद्दे को समाज के सामने बखूबी तरीके से पेश करती है.

https://www.instagram.com/p/Cl_MrtlLOze/?hl=en

पकडुआ बियाह की कहानी

इस वेब सीरीज के ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे अंकुश राजा को पकड़कर लाया जाता है और जबरन उनकी रक्षा गुप्ता से शादी कराई जाती है. इस कहानी में हीरोइन पहले से हीरो से प्यार करती है, लेकिन हीरो इस रिश्ते के खिलाफ होता है. हीरोइन के पिता एक बड़े बाहुबली होते हैं और इसीलिए वो जबरन लड़के को शादी के लिया उठवा कर ले आते हैं. ट्रेलर के वीडियो को यूं तो कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिल पाया था, लेकिन रिलीज के बाद लोगों ने इस सीरीज के कहानी की और अंकुश राजा के अभिनय की खूब सराहना की.

Also Read: Bhojpuri Song: भोजपुरी सुपरस्टार अंकुश राजा के गाने ने इंटरनेट पर मचाया बवाल, लोगों को पसंद आ रहा ये अंदाज

डायरेक्टर विकास तिवारी ने कही थी ये बात

इस सीरीज की पिक्चर क्वालिटी बहुत ही अच्छी है और इसके साउंड इफेक्ट्स की लोगों ने काफी प्रशंशा की है. इस सीरीज में एक से बढ़कर एक शानदार गानों का संग्रह है, जिनका म्यूजिक ओम झा और गोविंद झा द्वारा दिया गया है. इस सीरीज की कहानी लोगों को कल्पना से बिल्कुल अलग है और इसी वजह से इस सीरीज को ऑडियंस से बहुत ही ज्यादा प्यार मिला है. इस वेब सीरीज में अंकुश रहा, रक्षा गुप्ता के अलावा अनारा गुप्ता, विनीत विशाल, विष्णु शंकर बेलु, बिजेंद्र सिंह, और शकील शेख जैसे कलाकार भी मौजूद हैं. वहीं, मीडिया से बातचीत के दौरान सीरीज के डायरेक्टर विकास तिवारी ने ये बताया था कि वो इस सीरीज के माध्यम से कोशिश कर रहे हैं कि वो लोगों तक समाज में चल रहे इस कुप्रथा के खिलाफ जागरूकता ला पाएं. उन्होंने कहा था कि उनकी ये सीरीज मनोरंजन और सोशल मैसेज का एक खूबसूरत मिश्रण है. तो अगर आप भी इस गंभीर समस्या के बारे में जानना चाहते हैं तो जल्दी से जा के इस वेब सीरीज को देखें.

Also Read: इन भोजपुरी गानों पर लोग जमकर बना रहे REELS, पतली कमरिया मोरी से लेकर ये सॉन्ग है शामिल, क्या आपने देखा VIDEO?

रिपोर्ट-पुष्पांजलि

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola