Bhojpuri Stars Breakup: इन भोजपुरी स्टार्स के ब्रेकअप ने खूब बटोरी थीं सुर्खियां, जमकर मचा था बवाल

Published by : Ashish Lata Updated At : 14 Mar 2025 2:52 PM

विज्ञापन

Bhojpuri Stars Breakup

Bhojpuri Stars Breakup: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री मसालेदार फिल्मों और दमदार गानों के साथ कलाकारों की लव लाइफ और हार्ट ब्रेक के लिए भी चर्चा में रहती है. आइये एक नजर डालते हैं, उन भोजपुरी स्टार्स की अधूरी प्रेम कहानियों पर, जो कभी इंडस्ट्री में लैला मजनू कहे जाते थे.

विज्ञापन

Bhojpuri Stars Breakup: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारे रहे हैं, जिनकी प्रेम कहानियां चर्चा में रही, लेकिन उनका रिश्ता समय की कसौटी पार नहीं कर पाया. कई जोड़ियां ऐसी रहीं, जिनका प्यार परवान तो चढ़ा, लेकिन उनका रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया. किसी ने करियर की वजह से अलग होने का फैसला किया, तो किसी के बीच आपसी मतभेद हावी हो गए. आइये जानते है उन जोड़ियों के बारे में जिनका प्यार अधूरा रह गया.

अक्षरा सिंह-पवन सिंह

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और पवन सिंह का प्यार और ब्रेकअप जग जाहिर है. लम्बे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद इनके रिश्ते का अंत एक बुरे मोड़ पर हुआ था, जिसके बाद दोनों स्टार फिर कभी साथ में नजर नहीं आये. दोनों के रिश्ते की खबरें फैंस के बीच चर्चा में रहती थी, लेकिन समय के साथ इनके बीच दूरिया बढ़ने लगी. इस मुद्दे पर पवन सिंह ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा था, “मैंने कभी गद्दारी वाला प्यार नहीं किया, और मैं धोका बर्दाश्त नहीं कर सकता.”

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Bollywood vs South Industry: क्या बॉलीवुड वालों का बोरिया–बिस्तर बांध देंगे साउथ वाले?

रानी चटर्जी-मनदीप बामरा

रानी और मंदीप की मुलाकात एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी और धीरे-धीरे इनकी दोस्ती प्यार में बदल गई. दोनों ने अपने शादी की प्लानिंग भी कर ली थी और उनके परिवार भी इसके लिए तैयार थे, लेकिन स्टार्स के रिश्ते में खटास आ गयी और उन्होंने रिश्ता तोड़ने का फैसला कर लिया. सूत्रों के मुताबिक दोनों के करियर और पर्सनल लाइफ को लेकर विचार नहीं मिल रहे थे, जिससे उनके बीच दूरिया बढती गयी.

अंजना सिंह – यश कुमार

एक्टर यश कुमार ने दो शादियां की है. उन्होंने पहली शादी एक्ट्रेस अंजना सिंह के साथ की थी, लेकिन उनका रिश्ता ज्यादा समय तक टिक नहीं पाया और 5 सालों में तलाक हो गया. रिपोर्ट्स के अनुसार यश एक्ट्रेस निधि झा को डेट करने लगे थे. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान यश से अंजना के बारे में पूछे गया था. जिसपर उन्होंने कहा, ”जब एक परिवार टूटता है तो इंसान टूटता है. मैंने कभी भी अपने पर्सनल रिश्ते को लेकर बात नहीं की है और न कभी जीवन में करना चाहूंगा.”

अक्षरा सिंह-पवन सिंह

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और पवन सिंह का प्यार और ब्रेकअप जग जाहिर है. लम्बे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद इनके रिश्ते का अंत एक बुरे मोड़ पर हुआ था, जिसके बाद दोनों स्टार फिर कभी साथ में नजर नहीं आये. दोनों के रिश्ते की खबरें फैंस के बीच चर्चा में रहती थी, लेकिन समय के साथ इनके बीच दूरिया बढ़ने लगी. इस मुद्दे पर पवन सिंह ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा था, “मैंने कभी गद्दारी वाला प्यार नहीं किया, और मैं धोका बर्दाश्त नहीं कर सकता.”

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola