Bhojpuri Song Maai ke Aarti Utaare: पवन सिंह की आवाज में फिर गूंजा ‘माई के आरती उतारे’, नवरात्री से पहले मचा रहा तबाही
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 17 Sep 2025 12:33 PM
पवन सिंह भोजपुरी सॉन्ग माई के आरती उतारे, फोटो- इंस्टाग्राम
Bhojpuri Song Maai ke Aarti Utaare: शारदीय नवरात्रि 2025 से पहले पवन सिंह का पुराना भोजपुरी देवी गीत ‘माई के आरती उतारे’ वायरल हो गया है. देखें वीडियो और जानें इसकी खास बातें.
Bhojpuri Song Maai ke Aarti Utaare: शारदीय नवरात्रि 2025 की शुरुआत 22 सितंबर से हो रही है, लेकिन त्योहार से पहले ही भोजपुरी इंडस्ट्री में भक्ति गीतों की गूंज सुनाई देने लगी है. इसी बीच सुपरस्टार पवन सिंह का पिछले साल रिलीज हुआ देवी गीत ‘माई के आरती उतारे’ आते ही धूम मचा रहा है. इस भक्ति सॉन्ग को आदिशक्ति भक्ति के यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है. गाना आते ही दर्शक इसे बार-बार सुन रहे हैं और कमेंट बॉक्स में “जय माता दी” लिखकर अपनी श्रद्धा व्यक्त कर रहे हैं. आइए आपको इसकी डिटेल्स देते हैं.
गाने की खासियत और टीम
गाना पवन सिंह और शिवानी सिंह की आवाज में रिकॉर्ड किया गया है. वीडियो में पवन सिंह के साथ चांदनी सिंह नजर आ रही हैं. चांदनी एक नवविवाहिता पत्नी के किरदार में पवन से देवी मां की आरती करने का आग्रह करती हैं. दोनों की ऑन-स्क्रीन जोड़ी और ट्रेडिशनल लुक दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं. अब 11 महीने बाद तक इस गाने पर 6.2 मिलियन व्यूज आ चुके हैं. और अब भी यह गाना छाया हुआ है.
देवी मां को समर्पित यह गीत नवरात्रि के अवसर पर एक भावनात्मक जुड़ाव की तरह है. पवन सिंह की दमदार आवाज और गीत के भक्ति रस ने इसे खास बना दिया है.
पवन सिंह का ‘राइज एंड फॉल’ में जलवा
फिलहाल पवन सिंह बिजनेस शो ‘राइज एंड फॉल’ में नजर आ रहे हैं और अपनी भोजपुरिया स्टाइल से लोगों का दिल जीत रहे हैं. शो में उनकी मौजूदगी जबरदस्त चर्चा में है, वहीं उनके भक्ति गीत रिलीज होकर फैंस को लगातार जोड़ रहे हैं.
यह भी पढ़े: Khesari Lal Yadav New Song: नवरात्रि से पहले खेसारी लाल यादव का नया भक्ति गीत रिलीज,‘तूही हवा पानी बारू हो’ से मां की भक्ति में लीन हुए फैंस
यह भी पढ़े: Puja Ke Samaiya Bhojpuri Song: नवरात्रि से पहले रिलीज हुआ ‘पूजा के समईया’, पति-पत्नी की नोकझोंक ने जीता फैंस का दिल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










