बॉलीवुड से इंस्पायर होकर बनीं ये 5 भोजपुरी फिल्में, कहानी में दिखेगा वही अंदाज

Published by :Anushka Singh
Published at :27 Apr 2026 2:53 PM (IST)
विज्ञापन
Bhojpuri Remake Film List

भोजपुरी रिमेक फिल्म लिस्ट, फोटो- यूट्यूब

Bhojpuri Remake Film List: भोजपुरी सिनेमा में भी कई फिल्में ऐसी बनी हैं, जिनकी कहानी बॉलीवुड फिल्मों से प्रेरित है. आइए जानते हैं ऐसी ही 5 फिल्मों के बारे में.

विज्ञापन

Bhojpuri Remake Film List: आज भोजपुरी सिनेमा का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब यह इंडस्ट्री धीरे-धीरे आगे बढ़ रही थी. उस दौरान कई फिल्में बॉलीवुड से प्रेरणा लेकर बनाई गईं. कुछ फिल्मों की कहानी और अंदाज इतने मिलते-जुलते हैं कि उन्हें देखकर पुरानी हिंदी फिल्मों की याद आ जाती है. आइए आपको बताते है ऐसी ही 5 भोजपुरी फिल्मों के बारे में.

गदर

भोजपुरी फिल्म ‘गदर’ बॉलीवुड फिल्म गदर: एक प्रेम कथा से प्रेरित है, जो साल 2001 में रिलीज हुई थी. उस फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल मुख्य किरदार में नजर आए थे. वहीं भोजपुरी वर्जन में पावर स्टार पवन सिंह और मोनालिसा की जोड़ी नजर आई थी, जिन्होंने ने अपनी एक्टिंग से फिल्म को खास बना दिया.

बॉर्डर

देशभक्ति से भरी बॉलीवुड फिल्म बॉर्डर 1997 से प्रेरणा लेकर भोजपुरी में भी ‘बॉर्डर’ बनाई गई. ओरिजिनल फिल्म में सनी देओल, सुनील शेट्टी और अक्षय खन्ना जैसे स्टार थे. वहीं भोजपुरी फिल्म में दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की जोड़ी नजर आई.

राजा बाबू

कॉमेडी और मस्ती से भरी राजा बाबू 1994 से इंस्पायर होकर भोजपुरी में भी ‘राजा बाबू’ बनाई गई. इस बॉलीवुड फिल्म में गोविंदा और करिश्मा कपूर की जोड़ी खूब पसंद की गई थी. भोजपुरी वर्जन में दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे ने इसी अंदाज को अपने तरीके से पेश किया.

आज के करण अर्जुन

बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म करण अर्जुन, जो 1995 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म की कहानी से प्रेरित होकर भोजपुरी वर्जन में ‘आज के करण अर्जुन’ बनाई गई. इस फिल्म में शाहरुख खान और सलमान खान लीड रोल में थे. वहीं भोजपुरी वर्जन फिल्म में दिनेश लाल यादव और प्रवेश लाल यादव नजर आए, जहां बदले की कहानी को दिखाया गया.

हम हैं हिंदुस्तानी

रोमांस से भरी दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे 1995 से प्रेरित होकर ‘हम हैं हिंदुस्तानी’ बनाई गई. इस फिल्म में शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी मशहूर रही. भोजपुरी वर्जन में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी नजर आए, जहां प्यार और परिवार की कहानी को नए अंदाज में दिखाया गया.

यह भी पढ़ें: नया गाना ‘बेल के शरबत’ रिलीज होते ही छाया, सोना सिंह के लुक ने लूटी महफिल

विज्ञापन
Anushka Singh

लेखक के बारे में

By Anushka Singh

Anushka Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola