‘माजा पाजा में’ से प्रमोद प्रेमी यादव ने मचाई धूम, काजल कश्यप का साड़ी लुक वायरल

Updated:
विज्ञापन

प्रमोद प्रेमी यादव और काजल कश्यप, फोटो- यूट्यूब

प्रमोद प्रेमी यादव का नया गाना ‘मजा पजा में’ रिलीज होते ही दर्शकों को पसंद आ रहा है. काजल कश्यप का देसी लुक और दोनों की केमिस्ट्री जबरदस्त लग रही. आइए गाने का वीडियो यहां देखिए.

विज्ञापन

Pramod Premi Yadav New Bhojpuri Song Maja Paja Me: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के लोकप्रिय सिंगर प्रमोद प्रेमी यादव एक बार फिर अपने नए गाने ‘माजा पाजा में’ के साथ दर्शकों के बीच आ गए हैं. यह गाना आज यूट्यूब के चैनल वेव म्यूजिक पर रिलीज किया गया है. रिलीज होते ही गाने को अच्छा रिस्पॉन्स मिलने लगा है और अब तक इसे 6 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, जो लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं.

विज्ञापन

गाने में काजल कश्यप का देसी और खूबसूरत अंदाज

इस गाने में प्रमोद प्रेमी यादव के साथ एक्ट्रेस काजल कश्यप नजर आ रही हैं. वीडियो में काजल का लुक काफी खूबसूरत लग रहा है. उन्होंने रेड कलर की साड़ी पहनी हुई है और बालों में गजरा लगाया है. गाने में दोनों की केमिस्ट्री काफी शानदार लग रही है. रोमांटिक और एंटरटेनिंग स्टाइल में फिल्माया गया यह गाना युवाओं को खासा पसंद आ रहा है. ‘माजा पाजा में’ गाने को प्रमोद ने अपनी आवाज दी है. गाने के बोल रवि यादव ने लिखे हैं. वहीं, इसका म्यूजिक विक्की वॉक्स ने तैयार किया है. वीडियो का निर्देशन पवन पाल ने किया है, जबकि इसे वेलेंस प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया गया है.

देखें वीडियो

टीम के अन्य कलाकार

एडिटर – भरत गुप्ता
डीआई – रोहित सिंह
कोरियोग्राफर- कुलदीप विशाखा
डीओपी – दिलीप चौरसिया
मेकअप – अमित सिंह टीम
हेयर – विकाश कुमार टीम
डांस ग्रुप – पीएस डांस ग्रुप
कंपनी/लेबल – वेव म्यूजिक
डिजिटल मार्केटिंग – लोकधुन

यह भी पढ़ें- शिल्पी राज का रंगदारी स्टाइल में आया ‘लहंगा में छेद’, पूजा निषाद की अदाएं बनी हाइलाइट

यह भी पढ़ें- ‘राजा हो छुटिया लेला ना’ में समर सिंह का धमाल, आराध्या सिंह की अदाओं ने बढ़ाई दीवानगी

यह भी पढ़ें– अरविंद अकेला का गाना ‘सुघर सुघर माल भौजी’ रिलीज, कल्लू और प्रिया रघुवंशी की केमिस्ट्री ने बढ़ाया क्रेज

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola