Bhojpuri: सुपरस्टार निरहुआ की एक फिल्म से होती है इतनी कमाई, VIDEO में खुद बताया अपनी सबसे बड़ी फीस

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 30 Nov 2025 4:41 PM

विज्ञापन

दिनेश लाल यादव फीस, फोटो- इंस्टाग्राम

Bhojpuri: भोजपुरी स्टार निरहुआ ने एक वायरल वीडियो में अपनी फीस का खुलासा किया है. जानें वह एक फिल्म के लिए कितनी रकम चार्ज करते हैं और उनकी हिट फिल्मों की पूरी लिस्ट.

विज्ञापन

Bhojpuri: भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ आज इंडस्ट्री के सबसे बड़े और सफल कलाकारों में से एक माने जाते हैं. अपनी शानदार एक्टिंग, दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और हिट फिल्मों की लंबी लिस्ट की वजह से उनकी पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ रही है. यही वजह है कि वह एक फिल्म के लिए मोटी रकम चार्ज करते हैं. उनकी फीस कितनी है, यह खुद निरहुआ ने अपने एक वीडियो में बताया था. आइए उसी जानकारी के आधार पर जानें उनकी असली फीस.

यहां देखें वीडियो-

https://www.facebook.com/share/r/17kkPD3DZr/?mibextid=wwXIfr

कितनी है सुपरस्टार निरहुआ की फीस?

एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें निरहुआ खुद अपनी फीस का खुलासा करते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में एंकर उनसे पूछते हैं कि उन्हें एक्टिंग के लिए कितनी फीस मिलती है. इस पर निरहुआ बताते हैं, “मैं 50 लाख तक गया हूं, यही मेरी सबसे ज्यादा फीस रही है.” वे आगे कहते हैं कि अगर किसी फिल्म की शूटिंग 25 दिन में पूरी होनी थी लेकिन 40 दिन लग जाते हैं, तो वे अपनी फीस कम कर देते हैं, क्योंकि शूटिंग के दिनों के बढ़ने से फिल्म का खर्च भी बढ़ जाता है. इसलिए वे प्रोडक्शन का ध्यान रखते हुए अपनी फीस में कटौती कर देते हैं.

निरहुआ की हिट फिल्में और अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

निरहुआ ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं. उनकी फिल्म निरहुआ रिक्शावाला उनके लिए बहुत बड़ी सफलता साबित हुई. इसके बाद निरहुआ चलल ससुराल, पटना से पाकिस्तान, बॉर्डर, निरहुआ हिंदुस्तानी के तीनों पार्ट, राजा बाबू, जिगर, गुलामी, बम बम बोल रहा है काशी, सैयां जी दगाबाज और सिपाही जैसी फिल्मों ने भी अच्छी कमाई की और दर्शकों का खूब प्यार पाया.

इन फिल्मों की वजह से निरहुआ भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे सफल और पसंद किए जाने वाले स्टार बन गए. वहीं, एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे के साथ उनकी जोड़ी भी दर्शकों को बहुत पसंद आती है. एक्शन, रोमांस, कॉमेडी और पारिवारिक मनोरंजन से भरी इन फिल्मों के कारण निरहुआ आज भी भोजपुरी सिनेमा के भरोसेमंद और सुपरहिट कलाकारों में गिने जाते हैं.

बहुत जल्द सुपरस्टार अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गोवर्धन’ में नजर आएंगे.

यह भी पढ़ें- Shilpi Raj New Bhojpuri Song: शिल्पी राज का नया गाना ‘नईहर के रंगदार’ रिलीज होते ही वायरल, जबरदस्त बीट्स और लिरिक्स ने मचाई धूम

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola