Pawan Singh New Bhojpuri Song: पवन सिंह का नया गाना ‘राइट साली पे बा जीजा का’ हुआ रिलीज, दो एक्ट्रेसेस संग रोमांस करते दिखे पावर स्टार
Published by : Divya Keshri Updated At : 25 Jan 2026 1:37 PM
पवन सिंह का नया गाना ‘राइट साली पे बा जीजा का’, फोटो- इंस्टाग्राम
Pawan Singh New Bhojpuri Song Right Sali Pe Ba Jija Ka: पवन सिंह और शिल्पी राज का नया गाना ‘राइट साली पे बा जीजा का’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. म्यूजिक वीडियो में सिमरथी बथिजा और महिमा सिंह के अंदाज पर फैंस का दिल आ जाएगा.
Pawan Singh New Bhojpuri Song Right Sali Pe Ba Jija Ka: भोजपुरी इंडस्ट्री के दमदार एक्टर और सिंगर पवन सिंह नया गाना लेकर लेकर आ गए है. पावर स्टार और शिल्पी राज का लेटेस्ट ट्रैक ‘राइट साली पे बा जीजा का’ रिलीज होते ही दर्शकों के बीच सुर्खियां बटोरने लगा है. म्यूजिक वीडियो में पवन सिंह दो एक्ट्रेसेस सिमरथी बथिजा और महिमा सिंह के साथ नजर आ रहे हैं. वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
देखें ‘राइट साली पे बा जीजा का’ का वीडियो
गाने में दिखा पवन सिंह का मस्ती भरा अंदाज
म्यूजिक वीडियो में पवन सिंह अपने पुराने अंदाज में नजर आ रहे हैं. उनके एक्सप्रेशन्स और सॉन्ग गाने का अंदाज दर्शकों को पसंद आएगा. जबकि शिल्पी ने अपनी प्यारी आवाज से गाने में जान डाल दी है. गाने की थीम पूरी तरह देसी वाइब दे रहा, जो गांव की बोलचाल और रिश्तों की नोक- झोंक को दिखाती है.
किन दो एक्ट्रेस संग रोमांस करते दिखे पवन सिंह?
भोजपुरी सॉन्ग ‘राइट साली पे बा जीजा का’ के वीडियो में सिमरिथी बथिजा और महिमा सिंह के साथ पवन सिंह के साथ जबरदस्त डांस करते दिख रहे हैं. दोनों एक्ट्रेस रेड कलर की स्टाइलिश ड्रेस में नजर आ रही है, जिसमें वह काफी ग्लैमरस लुक में दिख रही है. एक्टर का स्टाइल और एक्सप्रेशन्स वीडियो को असरदार एंटरटेनिंग बना रहा है. वीडियो में महिमा एक्टर की पत्नी के किरदार में नजर आई है, जबकि सिमरिथी उनकी ऑन स्क्रीन साली बनी है. पावर स्टार अपनी साली से मजाकिया अंदाज में बात करते हैं. वह अपनी साली को ग्सैमरस लुक में देखकर उनकी तारीफ करते हैं.
टीम में कौन-कौन है?
- सॉन्ग – राइट साली पे बा जीजा का
- सिंगर – पवन सिंह और शिल्पी राज
- एक्ट्रेस – सिमरिथी बथिजा और महिमा सिंह
- लिरिक्स – शब्बीर अहमद
- वीडियो डायरेक्टर – लॉलीपॉप
- प्रोजेक्ट मैनेजर टी सीरीज – सोनू श्रीवास्तव
- म्यूजिक प्रोडक्शन और मिक्सिंग – रितिक चौहान
- म्यूजिक सूपरवाइजर – यसीन दरवार
- डीओपी – देवेंद्र तिवारी
- एडिटर – पार्थ भट्ट
- कॉस्टयूम डिजाइनर- जिमी Z
- कास्ट डायरेक्टर – सुनील, रोहित मिश्रा
- को प्रोड्यूसर – जगदीश शर्मा ,डब्बू मौर्या, अजमल अंसारी
- लेबल – टी सीरीज हमार भोजपुरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










