Bhojpuri: शिव भक्तों के लिए खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘पूरा दुनिया के बॉस’ रिलीज, कांवड़ गीत ने मचाया तहलका

Updated:
विज्ञापन
Khesari Lal Yadav new sawan special song Poora Duniya Ke Boss released

Khesari Lal Yadav new sawan special song Poora Duniya Ke Boss released

Bhojpuri: भोजपुरी ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव का हाल ही में ‘ड्राईवर अभी नया बा’ जारी किया गया था, जिसने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया. अब उनका दूसरा सॉन्ग ‘पूरा दुनिया के बॉस’ रिलीज हुआ, जो कांवड़यों के लिए परफेक्ट हैं.

विज्ञापन

Bhojpuri: भोजपुरी ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव इन-दिनों एक से बढ़कर एक सावन के गीत रिलीज कर रहे हैं, जिसे फैंस की ओर से काफी पसंद किया जा रहा है. अब उनके नए कांवड़ गीत ने यूट्यूब पर दस्तक दी. जिसमें एक्टर भोलेनाथ की भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं. गाने का नाम ‘पूरा दुनिया के बॉस’ है, जो कुछ घंटे पहले ही रिलीज किया गया है. यह सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है.

खेसारी लाल यादव का नया भोजपुरी कावंर गीत हुआ रिलीज

खेसारी लाल का का नया भोजपुरी कावंर गीत ‘पूरा दुनिया के बॉस’ को टी-सीरीज हमार भोजपुरी पर रिलीज किया गया है. इसमें खेसारी लाल यादव ने भोलेबाबा के नाम का टीशर्ट पहन रखा है और शिव की भक्ति में लीन होकर झूम रहे हैं. बैकग्राउंड म्यूजिक काफी धमाकेदार है. 3 घंटे रिलीज हुए इस सॉन्ग को अब तक 1 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं. अगर इसी स्पीड से व्यूज बढ़ता रहा तो कुछ घंटों में ये ट्रेंडिंग लिस्ट में चला आएगा.

कावंर भजन पूरी दुनिया के बॉस के बारे में

खेसारी लाल यादव ने इस गाने को राज नंदिनी सिंह के साथ मिलकर गाया है. वहीं संगीत आर्य शर्मा ने दिया. सोनू श्रीवास्तव इसके प्रोजेक्ट मैनेजर हैं. केआरके यादव, म्यूजिक अरेंजर हैं. फैंस ट्रेंडिंग स्टार के सॉन्ग को खूब पसंद कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, आज मेरे इधर ये बजने भी लगा, ”हमको पता भी नहीं था रिलीज हो गया, मैं फिर आ के देखता हूं, तो पता चला राजा भैया का गाना आ चूका है.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”ये गाना सुनने के बाद दिल गद गद हो गया.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”ये कांवड़ गीत सुनकर मजा आ गया… एकदम मस्त गाना है.”

यह भी पढ़ें- Aankhon Ki Gustaakhiyan Box Office Collection Day 3: बॉक्स ऑफिस पर रेंगकर चल रही विक्रांत मैसी की फिल्म, कमाई सुन पकड़ लेंगे सिर

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola