Aankhon Ki Gustaakhiyan Box Office Collection Day 3: बॉक्स ऑफिस पर रेंगकर चल रही विक्रांत मैसी की फिल्म, कमाई सुन पकड़ लेंगे सिर

Published by : Divya Keshri Updated At : 14 Jul 2025 11:42 AM

विज्ञापन

Aankhon Ki Gustaakhiyan Box Office Collection Day 3

Aankhon Ki Gustaakhiyan Box Office Collection Day 3: विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की फिल्म आंखों की गुस्ताखियां 11 जुलाई को रिलीज हुई, लेकिन थिएटर्स में दर्शकों को खींचने में नाकाम रही. शनाया की डेब्यू फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमजोर साबित हो रही है. तीसरे दिन का कलेक्शन आपको बताते हैं.

विज्ञापन

Aankhon Ki Gustaakhiyan Box Office Collection Day 3: विक्रांत मैसी और एक्ट्रेस शनाया कपूर की फिल्म आंखों की गुस्ताखियां ने 11 जुलाई को थिएटर्स में दस्तक दी. फिल्म सिनेमाघरों में दर्शक नहीं जुटा पाई और इसका हाल बॉक्स ऑफिस पर काफी बेहाल है. शनाया कपूर की डेब्यू वाली फिल्म टिकट खिड़की पर हांफ रही है. मूवी की कहानी लोगों को इम्प्रेस नहीं कर पाई और अब तीन दिन में ही मूवी बॉक्स ऑफिस पर रेंगने लगे. आइए आपको तीसरे दिन के कलेक्शन के बारे में बताते हैं.

आंखों की गुस्ताखियां ने तीसरे दिन कितनी कमाई की

फिल्म आंखों की गुस्ताखियां ने ओपनिंग डे पर ही बेहद कम कलेक्शन से अपना खाता खोला. sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने तीसरे दिन 0.41 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. कुल कलेक्शन मूवी ने अब तक 1.2 करोड़ रुपये का कर लिया है. जिस हिसाब से मूवी कमाई कर रही है, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा कि आने वाले कुछ ही दिनों में फिल्म का गेम ओवर खत्म हो जाएगा. शनाया कपूर की ये डेब्यू फिल्म फुस्स हो गई है और दर्शकों को प्रभावित करने में नाकाम रही.

आंखों की गुस्ताखियां का डे वाइज कलेक्शन

  • Aankhon Ki Gustaakhiyan Box Office Collection Day 3- 0.3 करोड़ रुपये
  • Aankhon Ki Gustaakhiyan Box Office Collection Day 3- 0.49 करोड़ रुपये
  • Aankhon Ki Gustaakhiyan Box Office Collection Day 3- 0.41 करोड़ रुपये

Aankhon Ki Gustaakhiyan Total Collection- 1.2 करोड़ रुपये

मालिक का कैसा है बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

फिल्म मालिक और आंखों की गुस्ताखियां 11 जुलाई को रिलीज हुई. दोनों फिल्मों में राजकुमार राव की मूवी बेहतर बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन कर रही है.

  • Maalik Box Office Collection Day 1- 3.75 करोड़ रुपये
  • Maalik Box Office Collection Day 2- 5.25 करोड़ रुपये
  • Maalik Box Office Collection Day 3- 5.09 करोड़ रुपये
  • Maalik Box Office Collection Day 4- 0.01 करोड़ रुपये

टोटल कलेक्शन- 14.1 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें– Son Of Sardaar 2: मुकुल देव को याद कर छलका विंदू दारा सिंह का दर्द, कहा- सेट पर आप फील कर सकते थे…

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola