Bhojpuri Holi Song: खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के होली एंथम में करारी टक्कर, ट्रेंडिंग स्टार पर भारी पड़े पावर स्टार

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 03 Mar 2025 12:18 PM

विज्ञापन

Pawan Singh and Khesari Lal Yadav Bhojpuri Holi Song

Bhojpuri Holi Song: खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के नए होली के भोजपुरी गाने आ गए हैं. इनमें पावर स्टार के गाने पर फैंस ने ज्यादा प्यार और व्यूज की बरसात की है. वहीं, ट्रेंडिंग स्टार अब भी काफी पीछे हैं.

विज्ञापन

Bhojpuri Holi Song: साल 2025 में रंगों का महापर्व होली 14 मार्च को पुरे भारत में मनाया जाएगा, लेकिन इससे पहले ही यूट्यूब पर पावर स्टार पवन सिंह और ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव के भोजपुरी होली एंथम गर्दा उड़ा रहे हैं. दोनों भोजपुरी सितारों के भोजपुरी सॉन्ग हाल ही में यूट्यूब पर अपलोड किए गए थे, जिसे अब फैंस का खूब प्यार मिला रहा है. साथ ही पवन सिंह के ‘सलवरवा लाले लाल’ सॉन्ग और खेसारी लाल यादव के ‘बंगला में उड़ेला अबीर’ के बीच काटे की टक्कर भी देखने को मिली, जिसके बाद जीत पवन सिंह की हुई है. आइए बताते हैं दोनों गानों को कितने व्यूज मिले हैं.

यूट्यूब पर छाया पवन सिंह का ‘सलवरवा लाले लाल’

पवन सिंह का भोजपुरी होली गाना ‘सलवरवा लाले लाल’ को जीएमजे–ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन–भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था. इस गाने ने अब तीन दिन में 4 मिलियन से ज्यादा व्यूज बटोर लिए हैं. वहीं, खबर लिखने तक गाने को 16 लाख से ज्यादा लाइक मिल गए हैं. इस गाने को पावर स्टार पवन सिंह और शिवानी सिंह ने गाया है. पवन सिंह के साथ गाने में भोजपुरी एक्ट्रेस क्वीन शालिनी नजर आ रही हैं. लोगों को इनकी जोड़ी काफी पसंद आ रही है. गाने के बोल रौशन सिंह विश्वास ने लिखे हैं और इसका म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीChild Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह

खेसारी-रति पांडे की जोड़ी ने मचाया धमाल

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और टीवी एक्ट्रेस रति पांडे की नई फिल्म ‘रिश्ते’ का होली स्पेशल गाना ‘बंगला में उड़ेला अबीर’ यूट्यूब पर रिलीज होते ही वायरल हो गया है. फैंस इनकी केमिस्ट्री पर खूब प्यार लुटा रहे हैं. यह गाना आते ही सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. इसमें प्यार, होली की मस्ती और जबरदस्त एनर्जी देखने को मिल रही है. खबर लिखे जाने तक इस गाने को 1M से ज्यादा व्यूज और 69 हजार से ज्यादा लाइक मिल गए हैं. गाने को एस आर के म्यूजिक प्रा. लि. ने तैयार किया है. वहीं, खेसारी लाल यादव और राज नंदनी ने इसमें अपनी आवाज दी है.

पावर स्टार ने ट्रेंडिंग स्टार को छोड़ा पीछे

भोजपुरी सुपरस्टार्स पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के भोजपुरी गाने 1 दिन के फर्क में यूट्यूब पर रिलीज हुए थे, लेकिन इसके बावजूद दोनों स्टार्स के भोजपुरी होली गानों के व्यूज में काफी फर्क है. फैंस ने पावन सिंह के गाने ‘सलवरवा लाले लाल’ को ज्यादा प्यार दिया है. यह गाना अभी 8वें नंबर पर ट्रेंड कर रहा है. इस तरह पावर स्टार, ट्रेंडिंग स्टार पर भारी पड़ चुके हैं.

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola