Bhojpuri Film: अंजना सिंह की पारिवारिक भोजपुरी फिल्म यूट्यूब पर रिलीज, ‘आपन कहाये वाला के बा’ से दिखाई घर-घर की सच्चाई

भोजपुरी फिल्म आपन कहाये वाला के बा रिलीज. फोटो- इंस्टाग्राम
Bhojpuri Film Aapan Kahaye Wala Ke Ba: भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह की नई फिल्म ‘आपन कहाये वाला के बा’ यूट्यूब पर रिलीज हो चुकी है. जानें इसकी कहानी, स्टारकास्ट और बाकी खासियत.
Bhojpuri Film Aapan Kahaye Wala Ke Ba: भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री अंजना सिंह एक बार फिर अपने फैंस के लिए दमदार फिल्म लेकर आई हैं. उनकी नई फिल्म ‘आपन कहाये वाला के बा’ हाल ही में यूट्यूब चैनल एंटर 10 रंगीला पर रिलीज की गई है. यह एक पारिवारिक ड्रामा फिल्म है, जो न केवल मनोरंजन करती है, बल्कि दर्शकों के दिल को छू जाती है. ऐसे में अगर आप भी लम्बे वक्त से किसी भोजपुरी इमोशनल फैमिली ड्रामा को देखना चाह रहे थे, तो आइए आपको इस फिल्म की खासियत और बाकी डिटेल्स बताते हैं.
घर-घर की सच्चाई दर्शाती है कहानी
फिल्म की कहानी पूरी तरह से अंजना सिंह के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है. यह फिल्म एक आम परिवार की रिश्ते, संघर्ष, भावनाएं और सामाजिक मूल्य जैसे सच्चाइयों को उजागर करती है. ‘आपन कहाये वाला के बा’ इस कदर जीवन से जुड़ी हुई है कि दर्शक खुद को किरदारों में देख पाते हैं.
कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि आम आदमी की जिंदगी का आईना दिखती है.
फिल्म की स्टारकास्ट
आपन कहाये वाला के बा फिल्म में का निर्देशन सुजीत भट्ट और संदीप भट्ट ने किया है. वहीं, निर्माण विनय सिंह और रजनीश मिश्रा के सहयोग से हुआ है. जबकि, स्टारकास्ट में अंजना सिंह के साथ-साथ कई मंजे हुए भोजपुरी कलाकार नजर आए हैं. इनमें अवधेश मिश्रा, रामसूजन सिंह, राघव पांडे, प्रीति मौर्या, माया याजव, देव सिंह, रिंकू भारती और अमरीश सिंह का नाम शामिल है.
गीतकार मनोज भावुक ने फिल्म को लेकर क्या कहा?
मनोज भावुक ने फिल्म कहा, “यह एक ऐसी सकारात्मक और पारिवारिक भोजपुरी फिल्म है, जिसे पूरे परिवार के साथ बिना हिचक के देखा जा सकता है. इस फिल्म ने भोजपुरी सिनेमा पर लगे गलत धारणाओं को तोड़ने का काम किया है. बिना किसी बड़े स्टार के भी एक फिल्म सिर्फ अच्छे कंटेंट और म्यूजिक के दम पर सफल हो सकती है.”
यह भी पढ़े: Pawan Singh Chunariya Lahre Maai Ke: पवन सिंह का नया देवी गीत ‘चुनरिया लहरे माई के’ रिलीज, चंद घंटे में बटोर लिए लाखों व्यूज, फैंस खुश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










