Bhojpuri Bol Bam Song: खेसारी लाल यादव का सावन सॉन्ग यूट्यूब पर हो रहा ट्रेंड, Video ने मचाया धमाल, आपने देखा

Published by : Ashish Lata Updated At : 23 Jul 2025 8:07 AM

विज्ञापन

Bhojpuri Bol Bam Song

Bhojpuri Bol Bam Song: भोजपुरी इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक सावन सॉन्ग्स रिलीज हो रहे हैं. इसमें खेसारी लाल यादव का हाल ही में आया गीत ‘ड्राइवर अभी नया बा’ सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है. गाने को जबरदस्त रिस्पांस मिला. यही वजह है कि इसने 5.9 मिलियन व्यूज क्रॉस कर लिया है.

विज्ञापन

Bhojpuri Bol Bam Song: सावन का त्योहार आ चुका है और भक्त भगवान शिव को मनाने में लगे हुए हैं. वह भूल बेलपत्र चढ़ाकर उन्हें मोह रहे हैं. हालांकि भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री माहौल को भक्तिमय बनाने के लिए एक से बढ़कर एक गाने रिलीज कर रही है, जो ताबड़तोड़ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इसमे से एक गाना खेसारी लाल यादव की हाल ही में रिलीज हुई ‘ड्राइवर अभी नया बा’ है. ये सावन सॉन्ग इंटरनेट पर बार बार देखा जा रहा है और दर्शकों इसको काफी पसंद कर रहे हैं, इसलिए तो यह ट्रेंडिंग पर भी है.

ड्राइवर अभी नया बा सॉन्ग यूट्यूब पर कर रहा ट्रेंड

3 जुलाई को रिलीज हुआ ‘ड्राइवर अभी नया बा’ सॉन्ग को अब तक 7 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं. यह भक्तों के सिर चढ़कर बोल रहा है. गीत को अन्नपूर्णा फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था. गाने की संगती से लेकर इसके बोल काफी दमदार है. इसे खेसारी लाल के साथ कुशी कक्कड़ ने गाया है. वहीं बोल अखिलेश कश्यप ने लिखे हैं और म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है.

फैंस खेसारी के गाने को दे रहे जबरदस्त रिस्पांस

‘ड्राइवर अभी नया बा’ सॉन्ग को सुनकर फैंस काफी खुश हैं. एक यूजर ने लिखा, ”ये बोलबम सॉन्ग जरूर सावन में 100 मिलियन क्रॉस करेगा.. खेसारी भाई ने बवाल काट दिया है.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”आ गया अपने ट्रेडिंग स्टार भौकाल मचाने…. क्या गाना है… सावन का प्लेलिस्ट में ऐड है.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”ये गाना सुपरहिट हो गया और अभी रिकॉर्ड बनाएगा… भोजपुरी इंडस्ट्री की शान है खेसारी भाई.”

यह भी पढ़ें- Battle of Galwan Release Date: सलमान खान ने बैटल ऑफ गलवान की रिलीज डेट से उठाया पर्दा, बोले- जनवरी में इसे…

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola