Bhojpuri: कल्पना पटवारी के गाने ‘दिल में समाइलू’ पर रानी रानी चटर्जी का डांस रील वीडियो इंटरनेट पर छाया, फैंस बोले- भोजपुरी क्वीन

Updated:
विज्ञापन
रानी चटर्जी रील वीडियो, फोटो- इंस्टाग्राम

Bhojpuri: रानी चटर्जी ने अपनी फिल्म ‘यूपी वाली बिहार वाली’ के सेट से वाइन साड़ी में अपना नया रील वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह कल्पना पटवारी के गाने पर खूबसूरत डांस करती दिखीं. अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

Rani Chatterjee Reel Video: भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय स्टार रानी चटर्जी सोशल मीडिया पर अपनी एक्टिविटी के लिए जानी जाती हैं. वह अक्सर मजेदार रील्स और खूबसूरत फोटोज शेयर करके अपने फैंस को सरप्राइज देती रहती हैं. फिल्मों की शूटिंग के बीच भी वह मौका मिलते ही नए-नए वीडियो बनाती हैं. हाल ही में रानी ने अपनी आने वाली फिल्म ‘यूपी वाली बिहार वाली’ के सेट से एक प्यारा सा रील वीडियो पोस्ट किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है. आइए आपको इस रील की खासियत बताते हैं.

सज-सवरकर रानी चटर्जी ने रोमांटिक गाने पर बनाया रील

इस वीडियो में रानी चटर्जी वाइन रंग की साड़ी, सजी हुई मांग में सिंदूर और हरे चूड़ियों के साथ बेहद खूबसूरत लग रही हैं. उन्होंने यह रील भोजपुरी लोक गायिका कल्पना पटवारी के रोमांटिक गाने ‘दिल में समाइलू तू हमार बनके’ पर शूट किया है. वीडियो साझा करते हुए रानी ने कैप्शन लिखा, “हर दम रहब हम तोहार बनके. जब डायरेक्टर आपको रील बनाते हुए देखे तो एंड मिस न करें. #ऑनसेट उपवाली बिहारवाली”

फैंस इस वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं. किसी ने उन्हें ‘भोजपुरी क्वीन’ कहा, तो कई लोग हार्ट इमोजी के साथ वीडियो पर रिएक्ट कर रहे हैं. अपलोड करने के सिर्फ 2 घंटे में इस रील ने 30 हजार से ज्यादा व्यूज और 1.5 हजार से ज्यादा लाइक्स हासिल कर लिए हैं.

‘यूपी वाली बिहार वाली’ की डिटेल्स

रानी चटर्जी की नई फिल्म ‘यूपी वाली बिहार वाली’ की शूटिंग हाल ही में शुरू हुई है. एक्ट्रेस ने इसके मुहूर्त की तस्वीरें साझा करते हुए इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “गणपति बप्पा मोरया, न्यू फिल्म मुहूर्त डे! IVY & B4U भोजपुरी और श्री आध्या एंटरटेनमेंट प्रस्तुत ‘यूपी वाली बिहार वाली’.”

इस फिल्म के निर्देशन की कमान मं‍जुल ठाकुर संभाल रहे हैं. वहीं, कहानी अरविंद तिवारी ने लिखी है. जबकि, फिल्म में रानी चटर्जी के साथ भोजपुरी के कई मशहूर कलाकार नजर आएंगे, जिनमें संजय पांडे, प्रशांत सिंह, आलोक सिंह राजपूत, ललित उपाध्याय, विद्या सिंह, स्वेता वर्मा और गोपाल चौहान का नाम शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- Astha Singh Bhojpuri Song: शिल्पी राज की आवाज में ‘सुरुज भगवान’ गाने में आस्था सिंह की अदाएं छाईं, रितेश उपाध्याय संग केमिस्ट्री ने जीता फैंस का दिल

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola