ePaper

भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा ने शेयर की पति संग रोमांटिक तसवीर, डांस VIDEO भी वायरल

Updated at : 20 Aug 2020 2:44 PM (IST)
विज्ञापन
भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा ने शेयर की पति संग रोमांटिक तसवीर, डांस VIDEO भी वायरल

bhojpuri actress monalisa shares romantic photo with husband vikrant singh rajpoot: टीवी अभिनेत्री और भोजपुरी स्‍टार मोनालिसा (Bhojpuri Actress Monalisa) अक्‍सर अपनी खूबसूरत और ग्‍लैमरस तसवीरों की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. हाल ही में मोनालिसा ने अपनी कुछ बोल्ड तसवीरें की वजह से चर्चा में थीं. अब उन्‍होंने पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ एक तसवीर शेयर कर है जिसमें वह बेहद बोल्‍ड अंदाज में नजर आ रही हैं.

विज्ञापन

Bhojpuri Actress Monalisa Romantic Video: टीवी अभिनेत्री और भोजपुरी स्‍टार मोनालिसा (Bhojpuri Actress Monalisa) अक्‍सर अपनी खूबसूरत और ग्‍लैमरस तसवीरों की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. हाल ही में मोनालिसा ने अपनी कुछ बोल्ड तसवीरें की वजह से चर्चा में थीं. अब उन्‍होंने पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ एक तसवीर शेयर कर है जिसमें वह बेहद बोल्‍ड अंदाज में नजर आ रही हैं.

इस तसवीर के साथ मोनालिसा बेहद खूबसूरत कैप्‍शन भी लिखा है,’ हम अलग अलग एक बूंद के समान हैं… लेकिन साथ में हम एक महासागर हैं…’ इस तसवीर में दोनों कैमरे को पोज देते नजर आ रहे हैं. इस तसवीर पर फैंस जमकर रिएक्‍शन दे रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/CEGbPqYl9Iu/

इसके अलावा मोनालिसा का ए‍क डांस वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए मोनालिसा ने कैप्‍शन में लिखा,’ मेरा लव आज कल और हमेशा डांसिंग.’ इस वीडियो में मोनालिसा बॉलीवुड सॉन्‍ग पर जबरदस्‍त डांस करती नजर आ रही हैं. ब्‍लैक टॉप और मिनी स्‍कर्ट में अभिनेत्री बेहद खूबसूरत लग रही हैं.

https://www.instagram.com/p/CEDxcKUlS6t/

इससे पहले मोनालिसा ने अपने विक्रांत सिंह राजपूत के साथ एक रोमांटिक तसवीर शेयर की थी. इस ब्‍लैक एंड व्‍हाइट तसवीर में मोनालिसा पति विक्रांत संग रोमांटिक पोज देती नजर आईं थीं. इस तसवीर में भोजपुरी एक्‍ट्रेस काफी बोल्ड और ग्‍लैमरस नजर आ रही हैं. इससे पहले मोनालिसा ने बैक टू बैक 5 तसवीरें शेयर की थी, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी. इन तसवीरों में वो बाथटब में नजर आ रही थी तो कुछ तसवीरों में वह लकड़ी के वुडेन बेंच पर बैठी हुई दिखी थीं. इन तसवीरों पर लोगों ने जमकर रियेक्‍ट किया था.

Also Read: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: क्‍या कार्तिक नायरा पूरी करेंगे मनीष की ये डिमांड?

पिछले दिनों खबरें थीं कि मोनालिसा एक्‍टर विक्रांत सिंह राजपूत (Vikrant Singh Rajpoot) से शादी से पहले एक अधेड़ उम्र के शख्स के साथ 6 साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रही थीं. टाइम्‍स ऑफ इंडिया से खास बातचीत में अभिनेत्री ने इस बारे में कहा था,’ जब से मैंने इस खबर को देखा है तब से मैं बहुत परेशान हूं. मेरा मतलब है कि वे मुझसे पूछे बिना भी इस तरह से कुछ कैसे लिख सकते हैं. विक्रांत ने पहले इस रिपोर्ट को देखा और उसने मुझे दिखाया. हम इस खबर पर हंसने लगे. लेकिन अब मैं इसे अपने दिमाग से निकाल नहीं पा रही हूं क्योंकि मेरे प्रशंसक इसे मानना शुरू कर देंगे.’

Posted By: Budhmani Minj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola