Bhojpuri Actress Affairs: इन भोजपुरी अभिनेत्रियों का शादीशुदा एक्टर्स पर आया दिल, एक ने तो कर लिया था किस

Updated:
विज्ञापन
Bhojpuri Actress Affairs: इन भोजपुरी अभिनेत्रियों का शादीशुदा एक्टर्स पर आया दिल, एक ने तो कर लिया था किस

Bhojpuri Actress Affairs: भोजपुरी इंडस्ट्री में कई ऐसी अभिनेत्रियां है, जिन्होंने अपनी ग्लैमरस अदाओं से पूरे देश में अपना लोहा मनवाया है. इसमें अक्षरा सिंह, आम्रपाली दुबे जैसे सेलेब्स के नाम शामिल है. हालांकि कभी-कभी ये स्टार्स अपने अफेयर्स को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहे थे.

विज्ञापन

भोजपुरी सिनेमा की अभिनेत्रियां किसी भी मामले में पीछे नहीं रह गई हैं. चाहे बात उनकी सुंदरता की हो या उनकी खूबसूरत अदाओं की, डांस मूव्स की हो या सुरीली आवाज की, भोजपुरी अभिनेत्रियां कई दिलों पर राज करती हैं. क्या आपको पता है कि भोजपुरी सिनेमा जगत की कुछ अभिनेत्रियां ऐसी हैं, जो कि शादीशुदा अभिनेताओं के पीछे दीवानी हैं. इनमें से कई के किस्से तो सुर्खियों में अक्सर सुर्खियों में आते हैं, कई ऐसे भी है, जो समय के साथ इतिहास बन कर रह गए. आइए देखते हैं कौन सी थी वो अभिनेत्रियां….

अक्षरा सिंह

भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का नाम अब सिर्फ यूपी, बिहार, झारखंड तक नहीं बल्कि देश दुनिया में जाना जाता है. अक्षरा सिंह अपनी खूबसूरती, ग्लैमर और बोल्डनेस के लिए बेहद ही मशहूर हैं, लेकिन इन सब के साथ वो एक और चीज को लेकर काफी सुर्खियों में रही हैं और वो है उनका और भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का रिश्ता. पवन सिंह यूं तो शादीशुदा हैं, लेकिन उनकी पहली पत्नी के गुजर जाने के बाद उनकी और अक्षरा सिंह की नजदीकियां की काफी खबरें आई थी. हालांकि जब उनका ब्रेकअप हुआ तो दोनों ने एक दूसरे पर कई तरह के आरोप लगाए थे.

अम्रपाली दुबे

अम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा जगत की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं. उनकी और निरहुआ की जोड़ी को दर्शकों का काफी ज्यादा प्यार मिला. इन दोनों ने एक साथ एक से बढ़कर एक हिट फिल्में की हैं. कई बार खबरें आती हैं, कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. हालांकि आम्रपाली उन्हें अपना सबसे अच्छा दोस्त बताती हैं.

स्मृति सिन्हा

भोजपुरी इंडस्ट्री की बोल्ड एक्ट्रेस स्मृति सिंह को कुछ साल पहले तक पवन सिंह के साथ स्पॉट किया जा रहा था. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पवन सिंह जिस जगह भी जाते थे स्मृति सिन्हा उनके साथ ही नजर आती थी. इसके बाद पवन सिंह के लगभग सभी गानों में स्मृति सिन्हा को देखा गया. स्टार्स ने मीडिया में काफी भी अपने रिश्ते को लेकर कुछ भी नहीं कहा.

श्वेता तिवारी

मशहूर भोजपुरी अदाकारा श्वेता तिवारी जिन्होंने बॉलीवुड में भी काम किया है, एक समय था जब उनके और मनोज तिवारी के अफेयर की चर्चाएं काफी सुर्खियों में थी. ये दोनों एक साथ बिग बॉस के शो में भी शामिल हुए थे. ऐसे तो ये दोनों असल जिंदगी में किसी और के साथ शादी के बंधन में बंधे हुए हैं, लेकिन दोनों की अफेयर की काफी चर्चा उड़ी थी.

काजल रघवानी

भोजपूरी अदाकारा काजल राघवानी कई प्रोजेक्ट्स पर खेसारी लाल यादव के साथ नजर आई थी, जिसके बाद इन दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. इन दोनों की एक दूसरे को डेट करने तक की भी खबरें सामने आई, लेकिन समय के साथ लोगों ने इनके बारे में बात करना बंद कर दिया.

पाखी हेगड़े

खूबसूरत अदाकारा पाखी हेगड़े जो कि भोजपुरी के अलावा तुलु और मराठी फिल्में करने के लिए भी मशहूर हैं. एक समय था जब इनके और निरहुआ के अफेयर के खूब चर्चे थे. हालांकि पाखी के भोजपुरी इंडस्ट्री को बॉय बॉय करने के बाद ये चर्चे गायब हो गए.

निधि झा

भोजपुरी अदाकारा निधि झा का नाम अभिनेता यश कुमार के साथ हमेशा से सुर्खियों में रहा था. यश यूं तो पहले से शादी शुदा थे, लेकिन उन्होंने बाद में निधि झा से शादी कर ली. अब कपल एक दूसरे संग काफी खुश रहते हैं.

Also Read: भोजपुरी गानों से हुए सुपरहिट… पर्सनल लाइफ ने बनाया विवादों का हिस्सा, पवन सिंह से जुड़ी अनसुनी बातें

रानी चटर्जी

भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी का नाम मशहूर अभिनेता रवि किशन के साथ जुड़ा था. इन दोनों ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया था. एक बार रवि किशन मीडिया के सामने रानी चटर्जी को किस करते दिखाई दिए थे जिसके बाद इन दोनों के अफेयर की खबरों का तांता लग गया.

रिपोर्ट- पुष्पाजंलि

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola