भोजपुरी गानों से हुए सुपरहिट… पर्सनल लाइफ ने बनाया विवादों का हिस्सा, पवन सिंह से जुड़ी अनसुनी बातें

Pawan Singh
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह अपने गानों से अक्सर ट्रेंड में बने रहते हैं. लॉलीपॉप लागेलू से लेकर बॉलीवुड गानों के भोजपुरी वर्जन तक एक्टर ने हमेशा लाइमलाइट बटौरी. हालांकि फेम के साथ-साथ वह कई विवादों का भी हिस्सा रहे हैं.

भोजपुरी इंडस्ट्री के पॉवर स्टार पवन सिंह की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. एक्टर ने अपनी सुपरहिट गानों से पूरी दुनिया में तहलका मचाया है.

पवन सिंह का जन्म 5 जनवरी 1986 को बिहार के आरा के पास जोकहरी गांव में एक राजपूत परिवार में हुआ था. उनके पिता का नाम राम शकर सिंह और मां का नाम प्रतिमा सिंह है.

बहुत कम लोगों को पता होगा पवन सिंह ने कभी भी एक्टिंग या फिर म्यूजिक के लिए कोई क्लास नहीं लिया है. उन्होंने अपने चाचा अजीत सिंह से संगीत सीखा.

साल 1997 में, उन्होंने अपना पहला भोजपुरी संगीत एल्बम ‘ओढ़निया वाली’ रिलीज किया. हालांकि, वह ‘लॉलीपॉप लागेलू’ गाने के बाद वर्ल्डवाइड पॉपुलर हो गए. ये गाना आज भी हर फंक्शन में बजता है और लोग इसपर खूब ठूमके लगाते हैं.

2016 में, उन्हें भोजपुरी इंटरनेशनल फिल्म अवार्ड्स में भोजपुरी फिल्म ‘योद्धा’ के लिए बेस्ट मेल सिंगर का पुरस्कार दिया गया. 2020 में पवन ने फिल्म ‘कमरिया हिला रही है’ से बॉलीवुड डेब्यू किया. बाद में उन्होंने एक बॉलीवुड गाना ‘बबुनी तेरे रंग में’ बनाया.

2021 में, पवन ने सोनू निगम के साथ खुशबू जैन के साथ एक छठ गीत गाया. बाद में, उन्होंने भोजपुरी में ‘लुट गए’ और ‘बारिश बन जाना’ जैसे फेमस बॉलीवुड गाने भी गाए.

लाइमलाइट के साथ-साथ पवन सिंह का विवादों से भी गहरा नाता रहा है. उनकी पहली पत्नी नीलम सिंह ने कथित तौर पर 8 मार्च 2015 को अपने घर पर आत्महत्या कर ली.

वहीं बाद में उन्होंने दूसरी शादी ज्योति सिंह से की. हालांकि कुछ सालों तक साथ रहने के बाद दोनों ने एक दूसरे संग तालाक की अर्जी कोर्ट में दे दी. उनकी पत्नी ने आरोप लगाया कि पवन ने उनका गर्भपात करवाया और उन्हें मारते थे.

पवन सिंह का भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह संग नाम भी जुड़ा है. दोनों ने कई सालों तक एक दूसरे को डेट किया था. कई फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में नजर आए. हालांकि उनका भी ब्रेकअप हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










