Bhojpuri: क्या आम्रपली दुबे ने अपनाया इस्लाम धर्म? वायरल फोटोज पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- हर संस्कृति को सम्मान के साथ निभाना है

Updated:
विज्ञापन
Bhojpuri Actress Aamrapali Dubey

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे, फोटो- इंस्टाग्राम

Bhojpuri: भोजपुरी स्टार आम्रपाली दुबे ने इस्लाम धर्म अपनाने की खबरों पर पहली बार खुलकर बात की.एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वायरल तस्वीरें उनकी फिल्म ‘रोजा’ के सेट की थीं, न कि निजी जीवन की. जानें एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा.

विज्ञापन

Bhojpuri: भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे फिल्मों के साथ-साथ अपने गानों और सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं. उनकी ग्लैमरस अदाएं और एक्टिंग ने उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर अभिनेत्रियों में शामिल कर दिया है. हालांकि, इस बार वह अपनी फिल्मों नहीं बल्कि अपने धर्म परिवर्तन की अफवाहों को लेकर चर्चा में हैं.

हाल ही में आम्रपाली दुबे ने उन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी, जिनमें दावा किया जा रहा था कि उन्होंने इस्लाम धर्म अपना लिया है. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है.

आम्रपाली दुबे ने वायरल फोटोज पर बताई सच्चाई

एक इंटरव्यू में आम्रपाली दुबे ने साफ कहा कि यह सब सिर्फ अफवाहें हैं. उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रहे हैं, वे उनकी एक फिल्म के सीन के दौरान ली गई थीं.

आम्रपाली ने बताया, “मैं एक फिल्म कर रही थी जिसका नाम ‘रोजा’ था. उसमें मेरा किरदार एक तलाकशुदा महिला का था, जो जीवन की मुश्किल परिस्थितियों से जूझती है. फिल्म के लिए मैंने बुर्का और हिजाब पहना था. उसी दौरान क्लिक की गई कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए. लोग बिना सच्चाई जाने अफवाहें फैलाने लगे.”

उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने कभी धर्म नहीं बदला, बल्कि यह सब फिल्मी किरदार के लिए था.

कैसे शुरू हुई अफवाहें?

सोशल मीडिया पर आम्रपाली की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए, जिनमें वह हिजाब पहने और नमाज पढ़ते हुए दिखाई दे रही थीं. तो कुछ में वह सलाम करते भी दिखीं. इन्हीं पोस्ट्स को देखकर लोगों ने यह मान लिया कि उन्होंने इस्लाम धर्म अपना लिया है. लेकिन अब आम्रपाली के बयान से यह बात पूरी तरह साफ हो गई है कि यह सिर्फ रोल के लिए अपनाया गया लुक था.

उन्होंने कहा, “मुझे खुशी है कि अब लोगों को सच्चाई पता चल गई है. कलाकार का काम हर धर्म और संस्कृति को सम्मान के साथ निभाना है.”

आम्रपाली दुबे वर्क फ्रंट

आम्रपाली दुबे हाल ही में भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ के साथ अपने नए छठ गीत ‘छठ व्रत’ में नजर आईं, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला. इस गाने पर सोशल मीडिया पर कई रील्स भी बने हैं.

इसके अलावा वह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मातृ देवो भवः’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और फैन्स इसकी रिलीज डेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

यह भी पढ़े: Bhojpuri Film: आम्रपाली दुबे की नई फिल्म ‘मातृ देवो भवः’ का भावुक ट्रेलर रिलीज, मिलेगा प्यार, ममता और त्याग से भरपूर कहानी का अनोखा संगम

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola