Somari Karelu Song: सावन में कल्लू का धमाका, ‘सोमारी करेलू’ गाने ने दिखाया भाभी-ननद का प्यारा रिश्ता
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 18 Jul 2025 7:49 PM
Arvind Akela Kallu Somari Karelu Song
Somari Karelu Song: अरविंद अकेला कल्लू का नया सावन गीत 'सोमारी करेलू' यूट्यूब पर रिलीज हुआ है. भाभी-ननद के रिश्ते पर आधारित इस गाने में मासूम सिंह और स्वीटी सिंह की खास झलक देखने को मिल रही है.
Somari Karelu Song: भोजपुरी सिनेमा के पॉपुलर सिंगर और एक्टर अरविंद अकेला कल्लू एक बार फिर सावन में धमाल मचा रहे हैं. उनका नया गाना ‘सोमारी करेलू’ आज यानी 18 जुलाई को कल्लू म्यूजिक वर्ल्ड यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो गया है और आते ही दर्शकों के दिलों में जगह बना चुका है.
भाभी-ननद के रिश्ते पर बना ये दिल को छू लेने वाला गाना
हर साल की तरह इस बार भी कल्लू के सावन स्पेशल गाने लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं, लेकिन ‘सोमारी करेलू’ की बात ही कुछ और है. इस गाने में भाभी और ननद के रिश्ते को बड़े ही प्यारे और मस्ती भरे अंदाज में दिखाया गया है, जिसे देखकर हर महिला खुद से जुड़ा महसूस करेगी. जारी किए गए पोस्टर में महादेव की तस्वीर, अरविंद अकेला, और उनके साथ दो अदाकारा—मासूम सिंह और स्वीटी सिंह नजर आ रही हैं, जिन्होंने ननद और भाभी की भूमिका निभाई है.
टीम के बारे में जानिए
- गायक: अरविंद अकेला कल्लू
- गीतकार: विध्याचल बिहारी
- संगीत: रवि राज देवा
- निर्देशक: नितेश सिंह
- प्रोड्यूसर: आशु बाबा और अरविंद अकेला
पिछले गाने भी सावन में छाए रहे
इससे पहले कल्लू के दो और सावन गीत रिलीज हुए थे, जिसमें ‘नम: शिवाय जपत रह’ (तीन दिन पहले ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन पर) और ‘त्रिशूलवा’ (पांच दिन पहले कल्लू म्यूजिक वर्ल्ड पर) का नाम शामिल है. दोनों ही गानों को लाखों लोगों ने देखा और पसंद किया है.
फैंस का रिएक्शन
फैंस गाने के बोल और मस्तीभरे अंदाज को खूब पसंद कर रहे हैं. खासकर ग्रामीण और पारिवारिक दर्शकों में इस गाने ने गहरी पैठ बना ली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










