Arvind Akela Kallu New Bhojpuri Song: अरविंद अकेला का नया गाना ‘लाइट Off करs’ मचाने आ रहा धमाल, रक्षा गुप्ता के ग्लैमर पर फिदा हुए कल्लू

Arvind Akela Kallu New Bhojpuri Song Light Off Kara: अरविंद अकेला कल्लू का नया सॉन्ग ‘लाइट Off करs’ 12 जनवरी को यूट्यूब पर रिलीज होने वाला है. सॉन्ग में रक्षा गुप्ता अपने दिलकश अदाओं का जादू चलाते दिखेंगी.
Arvind Akela Kallu New Bhojpuri Song Light Off Kara: भोजपुरी इंडस्ट्री के पॉपुलर स्टार अरविंद अकेला कल्लू इन दिनों अपने सॉन्ग ‘राजा अपना जिला के’ को लेकर चर्चा में थे. ये गाना सोशल मीडिया पर लोगों को बहुत भा रहा है. इस बीच अब अरविंद अपना नया ट्रैक ‘लाइट Off करs’ लेकर आने वाले हैं. सॉन्ग का पहला लुक सामने आ गया है, जिसपर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. सॉन्ग के पोस्टर में एक्टर के साथ रक्षा गुप्ता नजर आ रही है. गाने के बारे में यहां जानिए.
अरविंद अकेला कल्लू के नये गाना का पोस्टर
अरविंद अकेला कल्लू ने अपने नये ट्रैक ‘लाइट Off करs’ की जानकारी देते हुए इसका पोस्टर इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. पोस्टर में अरविंद के साथ एक्ट्रेस रक्षा गुप्ता काफी ग्लैमरस लग रही है. अरविंद ने व्हाइट एंड ब्लैक कलर का स्कर्ट एंड ब्लाउज पहना है. उनके बाल खुले हुए हैं और उनकी मांग में सिंदूर लगा हुआ है. जबकि एक्टर ने रेड एंड ब्लैक कलर का स्टाइलिश जैकेट पहना हुआ है. पोस्टर से लग रहा कि ये एक रोमांटिक गाना है. सॉन्ग को एक्टर और शिल्पी राज आवाज देंगे. गाने के लिरिक्स छोटू यादव ने लिखा है और म्यूजिक रौशन सिंह का होगा. पोस्टर से लग रहा कि ये एक रोमांटिक गाना होगा.
किस दिन रिलीज होगा अरविंद अकेला कल्लू का ‘लाइट Off करs’सॉन्ग?
‘लाइट Off करs’ सॉन्ग 12 जनवरी को सुबह 7 बजे रिलीज होने वाला है. ये गाना आईवीवाई भोजपुरी बवाल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा.
‘राजा अपना जिला के’ सॉन्ग ने मचाया धूम
अरविंद अकेला कल्लू का गाना ‘राजा अपना जिला के’ कुछ दिन पहले ही रिलीज हुआ था. म्यूजिक वीडियो में अरविंद के साथ अपर्णा मल्लिक ने स्क्रीन शेयर किया था. सॉन्ग को अरविंद और शिवानी सिंह की आवाज से सजाया गया. सॉन्ग सोशल मीडिया पर छाया हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










