गाना ‘आवतारे राजा’ हुआ रिलीज, अरविंद अकेला संग आस्था का दिलकश अंदाज वायरल

Updated:
विज्ञापन
Arvind Akela Kallu Awatare Raja Song

अरविंद अकेला कल्लू ‘आवातारे राजा’ m\vdi

Arvind Akela Kallu Awatare Raja Song: भोजपुरी गानों के शौकीनों के लिए एक और नया ट्रैक आ गया है. अरविंद अकेला कल्लू और शिल्पी राज की आवाज में गाया गया गाना ‘आवतारे राजा’ रिलीज होते ही लोगों का ध्यान खींच रहा है.

विज्ञापन

Arvind Akela Kallu Awatare Raja Song: भोजपुरी मशहूर सिंगर अरविंद अकेला कल्लू अपने लेटेस्ट ट्रैक ‘आवतारे राजा’ से धमाल मचाने लौट आए हैं. इस गाने को अरविंद के साथ शिल्पी राज ने गाया है. जिसमें मस्ती, रोमांस और देसी अंदाज का मजेदार मेल देखने को मिलता है. गाने के वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस आस्था सिंह नजर आती हैं, जो अपने खूबसूरती से जादू बिखेर रही है. उनका एक्सप्रेशन भरा चेहरा और डांस मूव्स इंटरनेट का तापमान बढ़ा रहा है. वहीं अरविंद भी उनके साथ जबरदस्त रोमांस करते दिखाई देते हैं. दोनों का यह अंदाज फैंस का दिल जीत रहा है.

वीडियो में दिखा रोमांस और मस्ती

गाने के वीडियो में आस्था सिंह का दिलकश अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. उनके साथ अरविंद अकेला कल्लू की केमिस्ट्री भी काफी शानदार लग रही है. सीन के शुरुआत में एक्ट्रेस अपने ऑन स्क्रीन पति (अरविंद अकेला कल्लू) के लिए सजती संवरती दिखती हैं. सिंगर उनसे पूछते हैं कि इतना सज सवर किसके लिए रही हो फिर उनकी सुंदरता का तारीफ भी करते है. उस पर उनकी पत्नी (आस्था) रोमांटिक अंदाज में पति को रसमलाई खिलाकर स्वागत करने की बात करती हैं. वीडियो का रंगीन लोकेशन, म्यूजिक और डांस मूव्स गाने को और भी एंटरटेनिंग बना देते हैं, जिसकी वजह से लोग इसे बार-बार देख रहे हैं.

यहां देखें वीडियो

गाने की पूरी टीम

  • सॉन्ग – आवातारे राजा
  • सिंगर – शिल्पी राज और अरविंद अकेला कल्लू
  • लिरिक्स – प्रिंस प्रियदर्शी
  • म्यूजिक डायरेक्टर – प्रिय़ांशु सिंह
  • एक्ट्रेस – आस्था सिंह
  • वीडियो – पैराडाईज प्रोडक्शन
  • डायरेक्टर, एडिटर,डीओपी – आदि इन
  • कोरियोग्रफर – शनि अभ्यास
  • डीआई – रोहित सिंह
  • लाईन प्रोडक्शन – अमित सैनी
  • मेकअप – श्वेता सैम
  • प्रोड्यूसर – गुड्डू कुमार सिंह
  • क्मपनी – मीरा म्यूजिक

यह भी पढ़ें: खेसारी लाल ट्रैक ‘पियवा नचानिया लेके’ रिलीज, लाल साड़ी में नाराज दिखी रानी

विज्ञापन
अनुष्का सिंह

लेखक के बारे में

By अनुष्का सिंह

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola