Ankush Raja Bhojpuri Song: अंकुश राजा का नया गाना ‘लिपस्टिक रहे ना देवेला’ हुआ वायरल, यूट्यूब पर मचा रहा तहलका

अंकुश राजा का नया गाना ‘लिपस्टिक रहे न देवेला’, फोटो- इंस्टाग्राम
Ankush Raja Bhojpuri Song: सिंगर अंकुश राजा का नया गाना ‘लिपस्टिक रहे न देवेला’ रिलीज होते ही वायरल होने लगा. यूट्यूब पर गाना तहलका मचा रहा है. वीडियो में प्रियंका सिंह, प्रियमून सिंह और आकांक्षा दुबे भी हैं. गाने का पूरा वीडियो आप यहां देखिए.
Ankush Raja Bhojpuri Song: भोजपुरी एक्टर और सिंगर अंकुश राजा का नया गाना ‘लिपस्टिक रहे न देवेला’ रिलीज हो गया है. हाल ही में अंकुश ने ‘दुल्हा बनाईब’ गाना रिलीज किया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया. अब उनका नया गाना तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस गाने पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया देने से पीछे नहीं हट रहे. चलिए आपको गाने का डिटेल बताते हैं.
अंकुश राजा का नया गाना ‘लिपस्टिक रहे न देवेला’
सिंगर अंकुश राजा का नया गाना ‘लिपस्टिक रहे न देवेला’ आज नवंबर सुबह 6 बजे रिलीज किया गया. ये गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी पर अपलोड किया गया है. वीडियो में अंकुश के अलावा प्रियंका सिंह, प्रियमून सिंह और आकांक्षा दुबे हैं. ये गाना फिल्म दो बिहारी सब पर भारी का है. इस गाने को अंकुश के अलावा प्रियंका ने गाया है और म्यूजिक ओम झा ने दिया है. इसके लिरिक्स सुमित सिंह चंद्रवंशी का है और डायरेक्टर रमेश नौटियाल है.
यहां देखें गाने का वीडियो
यूजर्स बोले- सुपरहिट गाना है
‘लिपस्टिक रहे न देवेला’ गाने पर मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, भैया बहुत अच्छा गाना है. एक यूजर ने लिखा, 100 मिलियन व्यूज आएगा गाने पर. एक यूजर ने लिखा, क्या जबरदस्त गाना है. एक यूजर ने लिखा, सुपरहिट गाना.
‘दुल्हा बनाईब’ में किस एक्ट्रेस के साथ नजर आए अंकुश राजा
अंकुश राजा का सॉन्ग ‘दुल्हा बनाईब’ इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में उनके साथ एक्ट्रेस आस्था सिंह ने काम किया हैं और दोनों की जोड़ी कमाल की लगी है. गाने को शिल्पी राजा और अंकुश ने अपनी आवाज दी है. उसका संगीत विराज जी ने दिया है. अब तक गाने पर 363K व्यूज आ गए हैं और ये इसके व्यूज बढ़ ही रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










