भोजपुरी स्टार अंकुश राजा का नया गाना रिलीज, मां-बेटे के रिश्ते की दिखाई खूबसूरत कहानी

Updated:
विज्ञापन
Ankush Raja New Bhojpuri Song Ego Maai Ke Dugo Lalanwa

Ankush Raja New Bhojpuri Song Ego Maai Ke Dugo Lalanwa

Ankush Raja New Bhojpuri Song: भोजपुरी स्टार अंकुश राजा का नया सामाजिक गीत ‘एगो माई के दुगो ललनवा’ रिलीज होते ही दर्शकों के बीच छा गया है. मां, परिवार और रिश्तों की भावनाओं को दर्शाता यह गाना दिल को छू लेने वाली कहानी, मधुर संगीत और शानदार प्रस्तुति के लिए सराहा जा रहा है.

विज्ञापन

Ankush Raja New Bhojpuri Song: भोजपुरी संगीत जगत के लोकप्रिय गायक अंकुश राजा एक बार फिर अपने नए सामाजिक गीत ‘एगो माई के दुगो ललनवा’ के साथ दर्शकों के बीच हाजिर हैं. यह गाना सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, बल्कि परिवार, मां के त्याग और रिश्तों की अहमियत को भी बेहद भावुक अंदाज में दर्शाता है. गाने के बोल और इसकी कहानी सीधे लोगों के दिलों को छू रही है. रिलीज होते ही इस गीत को दर्शकों का शानदार प्यार मिल रहा है और सोशल मीडिया पर भी इसकी खूब चर्चा हो रही है.

गाने के पीछे की टीम

अंकुश राजा का नया सामाजिक भोजपुरी गीत ‘एगो माई के दुगो ललनवा’ इन दिनों दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. इस गीत को अपनी दमदार आवाज से खुद अंकुश राजा ने सजाया है, जबकि इसके भावपूर्ण बोल गीतकार गरदा सियादीह ने लिखे हैं. गाने का संगीत आद्र आनंद ने तैयार किया है, जो इसकी भावनाओं को और भी गहराई देता है. वीडियो का निर्देशन विवेक कुमार साजन ने किया है और इसकी शानदार सिनेमैटोग्राफी रतन यादव ने संभाली है. वहीं राहुल जैक ने एडिटिंग और रोहित सिंह ने डीआई का काम किया है. अंकुश राजा बीट्स के बैनर तले रिलीज हुए इस गीत को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है और इसकी कहानी लोगों को भावुक करने में सफल नजर आ रही है.

अंकुश राजा का करियर

भोजपुरी संगीत जगत में अंकुश राजा का नाम उन गायकों में शुमार है, जिन्होंने एक से बढ़कर एक हिट गानों से अपनी अलग पहचान बनाई है. उनके कई गाने आज भी दर्शकों की जुबान पर हैं. ‘गईलऽ तू बदल’ और ‘जिनगी में अइलू’ जैसे गानों ने प्यार और जुदाई की भावनाओं को खूबसूरती से पेश किया, जबकि ‘हमार दुल्हिनीया’, ‘घात ऐ राजा’ और ‘दुल्हा बनाइब’ जैसे गीतों को दर्शकों ने खूब पसंद किया. वहीं ‘काफी बा नमवे हमार’ और ‘सेनुरा लगावे आजा’ ने भी रिलीज के बाद जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की. इन गानों की सफलता ने अंकुश राजा को भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय और भरोसेमंद गायकों में शामिल कर दिया है.

यह भी पढ़ें: फर्श पर आई भोजपुरी इंडस्ट्री की ये एक्ट्रेस, सड़क पर भीख मांगते देख लोग हुए हैरान

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola