फर्श पर आई भोजपुरी इंडस्ट्री की ये एक्ट्रेस, सड़क पर भीख मांगते देख लोग हुए हैरान
Bhojpuri Actress Mitali Sharma
Bhojpuri Actress: भोजपुरी अभिनेत्री मिताली शर्मा की जिंदगी इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रही है. आर्थिक तंगी और मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के चलते उनकी हालत बिगड़ गई. मुंबई की सड़कों पर नजर आने के बाद उन्हें इलाज के लिए मानसिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया.
Bhojpuri Actress: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की पूर्व अभिनेत्री मिताली शर्मा एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म या नया प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि उनकी बदहाल जिंदगी है. कभी अभिनय और मॉडलिंग की दुनिया में अपनी पहचान बनाने का सपना देखने वाली मिताली आज आर्थिक और मानसिक परेशानियों से जूझती नजर आ रही हैं.
मिताली शर्मा मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली हैं. बताया जाता है कि उन्होंने परिवार की इच्छा के खिलाफ जाकर मनोरंजन जगत में करियर बनाने का फैसला किया था. अपने सपनों को पूरा करने के लिए वह मुंबई पहुंचीं और मॉडलिंग के साथ-साथ कुछ फिल्मों और प्रोजेक्ट्स में भी काम किया. शुरुआती दौर में उन्हें कुछ अवसर मिले, लेकिन समय के साथ काम के मौके कम होते चले गए
काम मिलना बंद हुआ तो बढ़ीं मुश्किलें
लगातार काम न मिलने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर होती गई. आय के साधन खत्म होने के बाद उनके सामने रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना भी मुश्किल हो गया. करीबियों के अनुसार, लंबे समय तक संघर्ष और अकेलेपन ने उनके मानसिक स्वास्थ्य पर भी गहरा असर डाला. धीरे-धीरे उनकी हालत इतनी बिगड़ गई कि वह सामान्य जीवन से दूर होती चली गईं.
मुंबई की सड़कों पर बदहाल हालत में आईं नजर
हाल ही में मुंबई की सड़कों पर मिताली शर्मा को बेहद खराब स्थिति में देखा गया. कुछ लोगों ने दावा किया कि वह भीख मांगते हुए नजर आईं, जिसके बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया. उनकी तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने चिंता जाहिर की. सोशल मीडिया पर भी इस मामले को लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं.
पुलिस हिरासत के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने उन्हें अपने कब्जे में लिया. इस दौरान कथित तौर पर उन्होंने पुलिस कार्रवाई का विरोध भी किया. अधिकारियों ने जब उनकी मानसिक और शारीरिक स्थिति का आकलन किया तो उन्हें चिकित्सकीय देखरेख की जरूरत महसूस हुई. इसके बाद उन्हें उपचार और निगरानी के लिए मानसिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया.
यह भी पढ़ें: पवन सिंह से तलाक की खबरों के बीच छलका ज्योति सिंह का दर्द, बोलीं- समाज बेटियों की खामोशी नहीं सुनता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए