ePaper

VIDEO: बिहार के बाढ़ पीड़ितों की मदद के‍ लिए आगे आये भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव

Updated at : 02 Oct 2019 9:18 AM (IST)
विज्ञापन
VIDEO: बिहार के बाढ़ पीड़ितों की मदद के‍ लिए आगे आये भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव

बिहार के 15 जिलों में 17 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित है. इन जिलों में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें लगायी गयी है. बाढ़ में डूबे बिहार के लोगों की मदद के लिए कई फिल्‍मी सितारे सामने आ रहे हैं. हाल ही में मनोज वाजपेयी और पंकज त्रिपाठी ने सोशल मीडिया के माध्यम […]

विज्ञापन

बिहार के 15 जिलों में 17 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित है. इन जिलों में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें लगायी गयी है. बाढ़ में डूबे बिहार के लोगों की मदद के लिए कई फिल्‍मी सितारे सामने आ रहे हैं. हाल ही में मनोज वाजपेयी और पंकज त्रिपाठी ने सोशल मीडिया के माध्यम से बिहार की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में दान देने की अपील की है. वहीं अब भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव ने भी बाढ़ पीड़ित लोगों की मदद की पहल की है. उन्‍होंने एक फेसबुक लाइव किया है.

अभिनेता कह रहे हैं,’ बिहार में अभी बाढ़ से लोगों को भारी दिक्‍कतों का सामना करना पड़ रहा है. मैं पिछले कई दिनों से अपने लोगों से संपर्क कर रहा हूं कि मुझे बाढ़ पीड़ित लोगों की मदद करने के लिए किस रास्‍ते जाना होगा क्‍योंकि पटना भी डूब गया है.’

उन्‍होंने आगे कहा,’ लोगों को बहुत दिक्‍कत हो रही है. मैं और बाकी लोग उनकी मदद करना चाहते हैं लेकिन कैसे करें समझ नहीं आ रहा है.’ खेसारी लाल ने लोगों से वीडियो के माध्‍यम से सुझाव मांगा है कि वह अपने भाईयों की किस तरह से मदद कर सकते हैं. उनका कहना है कि, हर बार मैं कोशिश करता हूं कि मुसीबत के समय में मैं उनलोगों के साथ खड़ा रहूं.

उन्‍होंने कहा कि,’ मैं अभी मुंबई में हूं और मेरे जितने भी करीबी हैं सबका साथ मेरा संपर्क टूट गया है. बाढ़ पीड़ितों तक पहुंचने का जो भी रास्‍ता है वह मुझे बताईये. मैं इतना बड़ा आदमी नहीं हूं कि सबके पास हेलीकॉप्‍टर से जा सकूं. क्‍योंकि जितने पैसे मैं हेलीकॉप्‍टर से लगाऊंगा, उतना पैसा अगर मैं लोगों की मदद करने के लिए लगाऊंगा तो उनकी मदद हो जायेगी. उनके पास किसी तरह सामान पहुंच जाये तो उनका भला हो जायेगा.’

उन्‍होंने कहा,’ मुझे वीडियो के माध्‍यम से बताईये जो जगह ज्‍यादा प्रभावित है. पटना ही सेंटर है जहां से पूरे बिहार में मदद पहुंचाई जा सकती है लेकिन पटना भी पानी में डूबा है. ऐसे में आपलोग मुझे रास्‍ता बतायें. ताकि बाढ़ पीड़ितों के लिए मैं सामान भिजवा सकूं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola