भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे का खुलासा- ऐसे इंसान से करना चाहती हैं शादी

भोजपुरी सिनेमा की क्वीन आम्रपाली दुबे का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें वह अपनी जिंदगी से जुड़ी कई सारी बातें शेयर करती हुई नजर आ रही हैं. भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन आम्रपाली दुबे के लाखों फैंस हैं. हाल ही में आम्रपाली ने एक यूट्यूब चैनल को […]
भोजपुरी सिनेमा की क्वीन आम्रपाली दुबे का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें वह अपनी जिंदगी से जुड़ी कई सारी बातें शेयर करती हुई नजर आ रही हैं. भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन आम्रपाली दुबे के लाखों फैंस हैं. हाल ही में आम्रपाली ने एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में अपनी जिंदगी से जुड़ी कई मजेदार बातें शेयर कीं. इस वीडियो में उन्होंने अपने बचपन से लेकर भोजपुरी इंडस्ट्री में अब तक के सफर के बारे में काफी बातें बतायी.
वीडियो में वह अपने पहले प्यार का जिक्र करते हुए कहती हैं, ‘मैं स्कूल में एक लड़के को बहुत पसंद करती थी. उसका नाम नहीं लूंगी क्योंकि अभी वह मेरा दोस्त है. उसकी गर्लफ्रेंड बहुत अच्छी है और वह अपनी जिंदगी में बहुत खुश है.’
उन्होंने आगे कहा,’ मैं सोचती थी कि मैं उसी से शादी करूंगी. उससे कहती तो वह कहता था कि तू पागल है क्या, हट ना. उस समय मैं क्लास 4 में थी. जब मैं 5वीं क्लास में गई तो मुझे यह जानकर सदमा लगा कि वह लड़का अब मेरी क्लास में नहीं है. उसका सेक्शन अलग हो गया था, मैं ए सेक्शन में थी और वह बी में.’
इस दौरान आम्रपाली ने यह भी बताया कि उन्हें कैसा पति चाहिए. उन्होंने कहा कि वह लव मैरेज करना चाहती हैं और वह एक ऐसे इंसान से शादी करना चाहती हैं जो ईमानदार हो. उन्होंने बताया कि वह जब टीवी सीरियल में काम करती थीं तब दादी मां के कहने पर उनका भोजपुरी इंडस्ट्री में काम करने का मन हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




