खेसारीलाल ने कहा- फिल्‍म ''संघर्ष'' भोजपुरिया दर्शकों के लिए है रक्षाबंधन का तोहफा

Updated at : 19 Aug 2018 7:38 PM (IST)
विज्ञापन
खेसारीलाल ने कहा-  फिल्‍म ''संघर्ष'' भोजपुरिया दर्शकों के लिए है रक्षाबंधन का तोहफा

खेसारीलाल यादव की फिल्म संघर्ष के रिलीज की तैयारी पूरी, 24 अगस्त से सिनेमाघरों में अक्सर भोजपुरी सिनेमा को एक अलग नजरिये से देखा जाता है. मगर पिछले दिनों जब से इस इंडस्ट्री में भी बेहतरीन फिल्मों का चलन बढ़ा है, उसके बाद एक से एक फिल्में आ रही है, जिसे दर्शक तो पसंद कर […]

विज्ञापन

खेसारीलाल यादव की फिल्म संघर्ष के रिलीज की तैयारी पूरी, 24 अगस्त से सिनेमाघरों में

अक्सर भोजपुरी सिनेमा को एक अलग नजरिये से देखा जाता है. मगर पिछले दिनों जब से इस इंडस्ट्री में भी बेहतरीन फिल्मों का चलन बढ़ा है, उसके बाद एक से एक फिल्में आ रही है, जिसे दर्शक तो पसंद कर ही रहे हैं. फिल्म क्रिटिक भी सरप्राइज्ड हैं. इसी कड़ी में निर्माता रत्नाकर कुमार व निर्देशक पराग पाटिल फिल्म ‘संघर्ष’ लेकर तैयार हैं, जो इस बार रक्षाबंधन के पूर्व 24 अगस्त से सिनेमाघरों में रिलीज को तैयार है.

वहीं इस फिल्म को खेसारीलाल यादव ने भोजपुरिया दर्शकों के लिए रक्षाबंधन और बकरीद का तोहफा भी बताया है. खेसारीलाल इस फिल्म में लीड रोल में हैं और उनके साथ काजल राघवानी व ऋतु सिंह हैं. बिहार झारखंड में फिल्म ‘संघर्ष’ को वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड्स द्वारा निरहुआ एंटरटेनमेंट के सहयोग से रिलीज किया जा रहा है.

निरहुआ एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड की फिल्म वितरण इकाई के हरिकेश यादव ने बताया कि संघर्ष के ट्रेलर और पोस्टर को देखकर फिल्म ट्रेड में गजब का उत्साह है और यही वजह है कि सभी टार्गेटेड सिनेमा हॉल बुक हो चुके हैं. उन्होंने बताया कि जुबली स्टार दिनेशलाल यादव पहले ही दर्शकों से अपील कर चुके हैं कि वो संघर्ष देखें, क्योंकि ये काफी अच्छी फिल्म है.

बता दें कि फिल्म का ट्रेलर काफी वायरल हुआ है और अब तक 60 लाख से भी अधिक लोगों ने इसे देखा है. इतना ही नहीं, ‘संघर्ष’ के लिए दर्शकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है. यह फिल्म ना सिर्फ कलाकारों के अभिनय के दृष्टिकोण से बल्कि संगीत और मनोरंजन से भी लबरेज है. निर्माता रत्नाकर कुमार ने बताया कि संघर्ष बड़े कैनवास पर बनी एक ऐसी मनोरंजक फिल्म है, जिसे हर वर्ग के दर्शक पसंद करेंगे.

वर्ल्डवाइड चैनल और जितेंद्र गुलाटी प्रेजेंट्स ‘संघर्ष’ के सह निर्माता हैं हेमंत गुप्ता और कार्यकारी निर्माता हैं मुन्ना. पीआरओ रंजन सिन्हा हैं. फिल्म का ट्रेलर और गानों को सुप्रसिद्ध म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यू ट्यूब चैनल किया गया है. फिल्म के लेखक हैं राकेश त्रिपाठी. गीतकार प्यारेलाल यादव कवि, आजाद सिंह, पवन पांडेय के लिखे गीतों को संगीत से सजाया है संगीतकार मधुकर आनंद व धनंजय मिश्रा ने.

छायांकन आर आर प्रिंस, नृत्य रिक्की गुप्ता व महेश आचार्य, मारधाड़ दिलीप यादव, कला अंजनी तिवारी, मार्केटिंग दिलशाद शाह, संकलन गुर्जंट सिंह का है. मुख्य कलाकार खेसारी लाल यादव, काजल राघवानी, ऋतू सिंह, अवधेश मिश्रा, महेश आचार्य, संजय महानंद, निशा झा, रीना रानी, प्रेरणा सुषमा, सुबोध सेठ, देव सिंह, दीपक सिन्हा, सुमन झा, यादवेंद्र यादव हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola