जानें कब रिलीज होगी हॉरर और थ्रिलर से भरपूर भोजपुरी फिल्म फिल्म ‘घूंघट में घोटाला’
Updated at : 28 Jun 2018 8:01 AM (IST)
विज्ञापन

मुंबई : सुपरहिट भोजपुरी फिल्म ‘बॉर्डर’ के बाद अब निरहुआ का प्रोडक्शन हाउस एक और फिल्म ला रहा है. 13 जुलाई को इस बैनर की फिल्म ‘घूंघट में घोटाला’ रिलीज हो रही है. इसे मंजूल ठाकुर ने निर्देशित किया है. फिल्म के निर्माता स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने नेपाल में चल रही अपनी अगली […]
विज्ञापन
मुंबई : सुपरहिट भोजपुरी फिल्म ‘बॉर्डर’ के बाद अब निरहुआ का प्रोडक्शन हाउस एक और फिल्म ला रहा है. 13 जुलाई को इस बैनर की फिल्म ‘घूंघट में घोटाला’ रिलीज हो रही है. इसे मंजूल ठाकुर ने निर्देशित किया है. फिल्म के निर्माता स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने नेपाल में चल रही अपनी अगली फिल्म की शूटिंग के सेट से सोशल मीडिया में एक वीडियो जारी कर इसकी घोषणा की है.
उन्होंने कहा कि ‘घूंघट में घोटाला’ एक हास्य हॉरर थ्रिलर फिल्म है. ‘घूंघट में घोटाला’ गांव के एक ऐसे युवक की कहानी है, जो रोमांस के ख्वाब में डूबा रहता है. उसे प्रेमिका भी मिलती है, लेकिन उसकी शादी कहीं और हो जाती है. इसके बाद शुरू होती है जद्दोजहद. हालांकि, इस फिल्म में दिनेशलाल यादव खुद नजर नहीं आ रहे हैं, लेकिन उनको फिल्म से काफी उम्मीदें हैं. फिल्म के लीड में प्रवेश लाल यादव, मणि भट्टाचार्य, ऋचा दीक्षित नजर आएंगे.
फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है. फिल्म में आत्मा की भी कलाबाजी देखने को मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




